नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

रोहित शर्मा के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी रितिका ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के घर खुशी का माहौल है। रोहित शर्मा की पत्नी पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार देर रात बच्चे को जन्म दिया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी...
01:26 PM Nov 16, 2024 IST | Surya Soni

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के घर खुशी का माहौल है। रोहित शर्मा की पत्नी पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार देर रात बच्चे को जन्म दिया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। इससे पहले उनकी पत्नी ने साल 2018 में बेटी को जन्म दिया था। अब रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है।

शुक्रवार देर रात हुआ बेटे का जन्म:

पिछले कई दिनों से रोहित शर्मा के दूसरे बच्चे को लेकर चर्चा चल रही थी। हालांकि इसको लेकर अब तक रोहित शर्मा और रितिका की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अब कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने शुक्रवार देर रात बेटे को जन्म दिया है। इससे रोहित और रितिका के घर में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।

2015 में हुई थी शादी:

बता दें रोहित शर्मा और रितिका सजदेह एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। उसके बाद उनकी दोस्ती हुई और फिर फिर दोनों के बीच प्यार परवान पर चढ़ा। आखिरकार साल 2015 दोनों ने धूमधाम से शादी रचा ली। शादी के तीन साल बाद यानी 2018 में रितिका सजदेह ने बेटी को जन्म दिया। अब शादी के 9 साल बाद रोहित के घर फिर किलकारी गुंजी है। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह क्रिकेट के मैदान पर भी अपने पति को खूब सपोर्ट करती दिखाई देती है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे रोहित:

बता दें टीम इंडिया को अब अपना सबसे बड़े इम्तिहान का सामना करना पड़ेगा। हाल ही में घेरलू सीरीज में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली तीन लगातार हार से भारत को बड़ा झटका लगा था। अब टीम इंडिया को 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेलना है। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे है कि रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, 22 नवंबर से शुरू होगा पर्थ टेस्ट

Tags :
Border Gavaskar Trophy seriesRohit and Ritika baby boyRohit in 1st Testrohit sharma boyrohit sharma childRohit Sharma fatherrohit sharma newsRohit Sharma. Ritika Sajdeh

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article