• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

RCB vs DC: केएल राहुल की शानदार पारी, दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

featured-img

RCB vs DC: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए हैं और दिल्ली कैपिटल्स को 164 रनों का टारगेट दिया है। दिल्ली ने चार विकेट के नुकसान पर इस मैच में जीत दर्ज की। दिल्ली के तरफ से सबसे अधिक केएल राहुल 93 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 38 रन बनाए हैं।

केएल राहुल की शानदार पारी, दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

April 10, 2025 11:05 pm

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए हैं और दिल्ली कैपिटल्स को 164 रनों का टारगेट दिया है। दिल्ली ने चार विकेट के नुकसान पर इस मैच में जीत दर्ज की। दिल्ली के तरफ से सबसे अधिक केएल राहुल 93 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 38 रन बनाए हैं।

15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर - 121/4

April 10, 2025 10:44 pm

15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंदों में 43 रन और बनाने हैं।

दिल्ली की टीम को लगा चौथा झटका, अक्षर पटेल हुए आउट

April 10, 2025 10:42 pm

कप्तान अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली की टीम को लगा चौथा झटका। उन्हें 15 रन के स्कोर पर सुयश शर्मा ने पवेलियन भेजा है।

दिल्ली को लगा तीसरा झटका, अभिषेक पोरेल भी हुए आउट

April 10, 2025 10:10 pm

अभिषेक पोरेल सात गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा है।

दिल्ली को लगा दूसरा झटका

April 10, 2025 10:08 pm

जेक फ्रेजर-मैकगर्क के रूप में दिल्ली की टीम को लगा दूसरा झटका। वह 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने केएल राहुल आए हैं।

दिल्ली को लगा पहला झटका, फाफ डु प्लेसिस आउट

April 10, 2025 10:07 pm

फाफ डु प्लेसिस के रूप में दिल्ली की टीम को लगा पहला झटका। उन्हें यश दयाल ने रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा है। क्रीज पर बल्लेबाजी करने अभिषेक पोरेल आए हैं।

आरसीबी ने दिल्ली को दिया 164 रनों का लक्ष्य, टिम डेविड ने खेली तूफानी पारी

April 10, 2025 9:11 pm

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए हैं और दिल्ली कैपिटल्स को 164 रनों का टारगेट दिया है।

बेंगलुरु का सातवां विकेट गिरा

April 10, 2025 8:59 pm

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 18वें ओवर में सातवां झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।

आरसीबी की टीम पर बड़ा खतरा, 17 ओवर के बाद स्कोर 125/6

April 10, 2025 8:56 pm

17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए हैं। क्रीज पर टीम डेविड 3 रन और क्रुणाल पांड्या 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

आरसीबी की टीम को लगा छठा झटका, कप्तान रजत पाटीदार हुए आउट

April 10, 2025 8:54 pm

कप्तान रजत पाटीदार के रूप में आरसीबी की टीम ने गंवाया अपना छठा विकेट। उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने टीम डेविड आए हैं।

बेंगलुरु की पारी लड़खड़ाई, लियम लिविंगस्टन हुए आउट

April 10, 2025 8:17 pm

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 102 रन बनाए हैं। रजत पाटीदार 23 और जितेश तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

आरसीबी की टीम को लगा तीसरा झटका, विराट कोहली हुए आउट

April 10, 2025 8:08 pm

विराट कोहली के रूप में आरसीबी की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 14 गेंदों में 22 रन बनाकर विप्राज निगम का शिकार बने हैं।

आरसीबी की टीम को लगा दूसरा झटका, देवदत्त पडिक्कल हुए आउट

April 10, 2025 8:03 pm

देवदत्त पडिक्कल के रूप में आरसीबी की टीम को लगा दूसरा झटका। वह 1 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने रजत पाटीदार आए हैं।

आरसीबी को पहला झटका, फिल सॉल्ट हुए रन आउट

April 10, 2025 7:52 pm

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट विराट के साथ विकेट के बीच हुए गलतफहमी के कारण रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। सॉल्ट ने 17 गेंद में 37 रन बनाए।

कोहली-साल्ट की धमाकेदार शुरुआत, 3 ओवर के बाद स्कोर हुआ बिना विकेट 53 रन

April 10, 2025 7:49 pm

3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 53 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट 14 गेंदों में 36 रन और विराट कोहली 5 गेंदों में 10 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मिचेल स्टार्क के ओवर में 30 रन आये।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

April 10, 2025 7:20 pm

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

April 10, 2025 7:19 pm

फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

इस मैच में आरसीबी की प्लेइंग 11

April 10, 2025 7:19 pm

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

This Live Blog has Ended

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज