प्रियांश आर्या के शतक से जीती पंजाब, चेन्नई को 18 रन से हराया
April 8, 2025 11:17 pm
पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब की टीम ने चेन्नई को 18 रनों से हराया। पंजाब के तरफ से लॉकी फ़र्ग्युसन को 2 विकेट मिले।
PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब की टीम ने चेन्नई को 18 रनों से हराया। पंजाब के तरफ से लॉकी फ़र्ग्युसन को 2 विकेट मिले।
April 8, 2025 11:17 pm
पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब की टीम ने चेन्नई को 18 रनों से हराया। पंजाब के तरफ से लॉकी फ़र्ग्युसन को 2 विकेट मिले।
April 8, 2025 10:25 pm
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में चेन्नई की टीम को लगा दूसरा झटका। उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने पवेलियन भेजा है।
April 8, 2025 10:24 pm
चेन्नई को पहला झटका सातवें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र को अपना शिकार बनाया। वह 37 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 62/1 है।
April 8, 2025 9:51 pm
6 ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 59 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रचिन रविंद्र और डेवन कॉनवे दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
April 8, 2025 9:10 pm
पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं और चेन्नई की टीम को 220 रनों का टारगेट दिया है। पंजाब के तरफ से प्रियांश आर्य 103 रन और शशांक सिंह 52 रन बनाए हैं।
April 8, 2025 8:55 pm
प्रियांश आर्य के रूप में पंजाब किंग्स की टीम को लगा छठा झटका। उन्हें नूर अहमद 103 के स्कोर पर पवेलियन भेजा है।
April 8, 2025 8:35 pm
पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के खिलाफ प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है।
April 8, 2025 7:57 pm
April 8, 2025 7:49 pm
पंजाब किंग्स को दूसरा झटका खलील अहमद ने दिया। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए मार्कस स्टोइनिस आए हैं।
April 8, 2025 7:48 pm
पंजाब को पहला झटका मुकेश चौधरी ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।
April 8, 2025 7:47 pm
पंजाब किंग्स के तरफ से ओपन करने प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह आए हैं। वहीं चेन्नई के तरफ से गेंदबाजी करने खलील अहमद आए हैं। एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद पंजाब की टीम ने बनाए 17 रन। क्रीज पर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं।
April 8, 2025 7:47 pm
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्युसन, युजवेंद्र चहल।
April 8, 2025 7:47 pm
रचिन रविंद्र, डेवन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जाडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, ख़लील अहमद, मतीशा पतिराना।
.