नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Paralympics 2024: टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड रह गया पीछे, भारत ने अब तक 21 मेडल किए अपने नाम

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स का दबदबा देखने को मिल रहा है। पैरालंपिक में भारत के खाते में अब तक कुल 21 पदक हो गए हैं। इसका मतलब भारत ने अपने रिकॉर्ड में सुधार कर लिया। टोक्यो में...
04:36 PM Sep 04, 2024 IST | Surya Soni

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स का दबदबा देखने को मिल रहा है। पैरालंपिक में भारत के खाते में अब तक कुल 21 पदक हो गए हैं। इसका मतलब भारत ने अपने रिकॉर्ड में सुधार कर लिया। टोक्यो में भारतीय पर एथलीट्स ने कुल 19 पदक अपने नाम किए थे। जो पैरालंपिक के इतिहास में सबसे अधिक पदक का रिकॉर्ड बना था। अब पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स ने कमाल करते हुए 21 पदक जीत लिए हैं। अगले एक-दो दिन में पदकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।

भारत ने अब तक 21 मेडल किए अपने नाम:

इस बार पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। पेरिस पैरालंपिक सातवें दिन तक भारत ने 21 पदक पर कब्जा जमा लिया। बुधवार को भारत के लिए शॉट पुट इवेंट में सचिन सरजेराव ने F46 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। इस पदक के साथ भारत के कुल 21 मेडल हो गए हैं। पेरिस पैरालंपिक के सातवें दिन (Paris Paralympics 2024) भी भारतीय एथलीट अपना जलवा दिखा रहे हैं।

मेडल टेली का कुछ ऐसा हैं हाल...

पेरिस में पैरा एथलीट्स अपना कमाल दिखा रहे हैं। टोक्यो में हुए पिछले पैरालंपिक का रिकॉर्ड भी टूट गया। अब तक भारत के पास 21 पदक हो गए और भारत अब मेडल टेली में 19वें नंबर पर पहुंच गया है। वहीं चीन एक बार फिर पैरालंपिक में 117 मेडल के साथ पहले स्थान पर हैं। 63 मेडल के जीतकर ब्रिटेन दूसरे स्थान पर, 56 मेडल के साथ अमेरिका तीसरे, 49 पदक के साथ ब्राजील चौथे और 39 मेडल के साथ फ्रांस 5वें पायदान पर है।

सुमित अंतिल ने दिलाया तीसरा गोल्ड मेडल:

पेरिस पैरालंपिक 2024 में जैवलिन स्टार सुमित अंतिल ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उनके अलावा अवनि लेखरा ने देश को इस पैरालंपिक में पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। इसके साथ ही भारत के खाते में कुल 3 गोल्ड मेडल हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः दिग्गज फुटबॉलर का एक्स अकाउंट हुआ हैक, कई खिलाड़ियों को लेकर विवादित पोस्ट

Tags :
Avani LekharaMona AgarwalNitesh KumarParalympics 2024Paris Paralympics 2024shootingsportsTokyo Paralympics 2020

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article