नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

क्रिकेटर आर. अश्विन को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

बता दें टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अश्विन भारत के लिए टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा (537) विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं।
09:43 PM Apr 29, 2025 IST | Akbar Mansuri

Padma Awards 2025: टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनको ये बड़ा सम्मान भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान के लिए दिया गया है। रविचंद्रन अश्विन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये सम्मान मिला। उनके साथ-साथ भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण से नवाजा गया। बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पदम पुरस्कारों की घोषणा की गई थी और अब राष्ट्रपति भवन में समारोह हुआ।

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री

क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ। अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अविश्वसनीय प्रदर्शन किया है। वह भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2011 टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

कैसा रहा अश्विन का करियर

बता दें टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अश्विन भारत के लिए टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा (537) विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। अश्विन ने भारत के लिए 116 वनडे मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 33.20 की औसत से 156 विकेट अपने नाम किए थे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 23.22 की औसत से 72 विकेट लिए थे।

पीआर श्रीजेश को मिला पद्म भूषण

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ।उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और बॉन्ज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया था।

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

Tags :
CricketCricket newslatest cricket newsPadma BhusanPadma Shri AwardPR Shreejeshravichandran ashwin

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article