नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

MI W vs GG W: गुजरात को हराकर मुंबई ने फाइनल में किया प्रवेश, दिल्ली से होगी खिताबी भिड़ंत

गुजरात जायंट्स के खिलाफ 47 रनों की शानदार जीत हासिल करने के साथ ही मुंबई की टीम ने फाइनल में जगह पक्की की।
09:55 AM Mar 14, 2025 IST | Surya Soni

MI W vs GG W: महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में गुजरात को हराकर मुंबई ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरूवार को खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 47 रनों से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई (MI W vs GG W) कर लिया। जहां मुंबई का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। गुजरात के खिलाफ हुए इस एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई की शानदार जीत में हेली मैथ्यूज का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला।

मुंबई ने फाइनल में किया प्रवेश

इस सीजन में मुंबई इंडियंस का परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा है। अब फाइनल में मुंबई का सामना मजबूत दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होगा। एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के एलिमिनेटर में अपना दबदबा दिखाया। मुंबई ने गुजरात जायंट्स पर 47 रनों की शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

दिल्ली से होगी खिताबी भिड़ंत

गुजरात जायंट्स के खिलाफ 47 रनों की शानदार जीत हासिल करने के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस जीत के बाद मुंबई अब एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खिताबी भिड़ंत को तैयार है। इससे दोनों टीमें दोनों टीमों के बीच साल 2023 में WPL फाइनल खेला गया था, जिमसें मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत दर्ज की थी। अब दिल्ली की टीम उस हार का बदला चुकता करना चाहेगी।

कैसा रहा मुकाबला

इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बनाए। मुंबई की तरफ से हेली मैथ्यूज ने 77 रन और नैट साइवर-ब्रंट 77 रन की आतिशी पारी खेली। इन दोनों की पारियों की बदौलत मुंबई की टीम ने विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में गुजरात 19.2 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें मैथ्यूज ने भी 3.2 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए। इस मैच में गुजरात के लिए भारती फुलमाली ने भी 30 रनों का योगदान दिया, लेकिन गुजरात की बाकी बल्लेबाजी लाइनअप दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही।

यह भी पढ़ें:

भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार, न्यूजीलैंड को फिर देनी होगी पटखनी

LSG को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ से बाहर हुआ ये तेज़ गेंदबाज़

Tags :
Mumbai Indianswomen's premier leagueWPL

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article