मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मुकाबला आज, जानें किसका रहेगा पलड़ा भारी..?
MI vs LSG: आईपीएल में रविवार यानी आज डबल हेडर मुकाबले देखने को मिलेंगे। आज होने वाले पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ंत होगी। यह मैच 27 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस नौ मैच में 5 जीत और 4 हार के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। जबकि लखनऊ की टीम नौ मैच में 5 जीत और 4 हार के साथ आईपीएल 2025 की अंक तालिका में छठे स्थान पर है।
लखनऊ को पिछले मैच में झेलनी पड़ी हार
इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम अपने होम ग्राउंड पर खेलने उतरेगी। लगातार चार जीत से मुंबई के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। जबकि दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। उसकी कोशिश वापसी की राह पर लौटने पर होगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज एक जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। अगर इस मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नज़र डाले तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 बार जीत मिली है। जबकि मुंबई को केवल एक बार जीत मिल सकी है। इस सीजन में भी लखनऊ ने 4 अप्रैल को हुए पहले मुकाबले में मुंबई को हराया था।
दोनों टीमों के हैं बराबर अंक
अभी प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों के 10-10 अंक हैं। मुंबई इंडियंस की टीम (0.673 नेट रन रेट) पांचवें नंबर पर है और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम (माइनस 0.054) छठे नंबर पर है। आज जो भी टीम ये मैच जीतेगी। वह प्वाइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। उसके 12 अंक हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका
इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया
.