• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

चेन्नई बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला आज, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

आईपीएल 2025 में आज दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना हैं।
featured-img

CSK vs MI: आईपीएल 2025 में आज दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन इतना ख़ास नहीं रहा हैं। मुंबई इंडियंस की टीम की टीम अपने होम ग्राउंड पर पिछले मुकाबला जीत चुकी हैं। ऐसे में आज एक बार फिर हार्दिक पंड्या की की कप्तानी वाली इस टीम के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चुनौती बनेगी। चलिए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में...

वानखेड़े में बल्लेबाज़ों का दबदबा

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले अगर बात करें वानखेड़े की पिच की तो यहां बल्लेबाज़ों के लिए भरपूर मदद हैं। लेकिन आज का मैच बैटिंग के लिए अनुकूल पिच पर खेला जा सकता है। चेन्नई और मुंबई के बीच फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। वानखेड़े स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान रहता है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

आईपीएल में आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ का मौसम कैसा रहने वाला है..? इसको लेकर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। मैच के दिन मुंबई का मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। दिन के दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो रात में थोड़ा कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए क्रिकेट फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा।

मुंबई का पलड़ा रहेगा भारी

आईपीएल में आज होने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहेगा। मुंबई की टीम अपने होम ग्राउंड पर खेलने उतरेगी। चेन्नई के खिलाफ सत्र का पहला मैच गंवाने के बावजूद मौजूद फॉर्म के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी है। रोहित शर्मा ने अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बनाया है। आज के मैच में रोहित शर्मा से मुंबई की टीम को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज