नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

MI vs CSK Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

06:27 PM Apr 20, 2025 IST | Surya Soni

MI vs CSK Live Score: IPL 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई को हराकर जीत से अपने अभियान का आगाज किया था।

मुंबई की टीम आसान जीत की तरफ

April 20, 2025 10:32 pm

13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 44 रन और रोहित शर्मा 53 रन बनाकर अभी मौजूद हैं। फिलहाल मुंबई की टीम को 42 गेंदों पर 50 रन बनाने है।

10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 93/1

April 20, 2025 10:31 pm

10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 93 रन बनाए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 17 रन और रोहित शर्मा 46 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।

मुंबई को लगा पहला झटका, रयान रिकेल्टन आउट

April 20, 2025 10:30 pm

रयान रिकेल्टन के रूप में मुंबई की टीम को लगा पहला झटका। वह 24 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने हैं।

चेन्नई ने मु्ंबई को 177 रनों का टारगेट दिया

April 20, 2025 9:18 pm

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए हैं और मुंबई को 177 रनों का टारगेट दिया है। चेन्नई के तरफ से सबसे अधिक रवींद्र जडेजा 53 रन , शिवम दुबे 50 रन और आयुष म्हात्रे 32 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई की टीम के तरफ से सबसे अधिक 2 विकेट जसप्रीत बुमराह, मिचेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर को 1-1 विकेट मिले हैं।

रवींद्र जडेजा ने जड़ा अर्धशतक

April 20, 2025 9:16 pm

चेन्नई की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने 34 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।

चेन्नई को लगा 5वां झटका

April 20, 2025 9:11 pm

एमएस धोनी के रूप में चेन्नई की टीम को 5वां झटका लगा है। वह 4 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने हैं।

17 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर

April 20, 2025 9:04 pm

17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 145 रन बनाए हैं। क्रीज पर एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं।

शिवम दुबे हुए आउट

April 20, 2025 8:57 pm

शिवम दुबे के रूप में चेन्नई की टीम को चौथा झटका लगा है। वह 32 गेंदों में 50 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने हैं।

15 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर

April 20, 2025 8:51 pm

15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 118 रन बनाए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा अभी मौजूद हैं। दोनों प्लेयर्स के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

जसप्रीत बुमराह के ओवर से आए 10 रन।

April 20, 2025 8:38 pm

13 ओवरों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 15 रन और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर बढ़िया लय में नजर आ रहे हैं।

विल जैक्स के ओवर में आए 4 रन

April 20, 2025 8:23 pm

10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 70 रन बनाए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 2 रन और रवींद्र जडेजा 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

8वें ओवर में आए 4 रन

April 20, 2025 8:19 pm

8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

शेख रशीद हुए आउट

April 20, 2025 8:15 pm

शेख रशीद के रूप में चेन्नई की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 19 रन बनाकर मिचेल सेंटनर का शिकार बने हैं।

पावरप्ले के बाद चेन्नई का स्कोर

April 20, 2025 8:05 pm

6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने एक विकेट गंवाकर 48 रन बनाए हैं। क्रीज पर शेख रशीद 17 रन और आयुष म्हात्रे 24 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

4 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर

April 20, 2025 7:59 pm

4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए हैं। क्रीज पर शेख रशीद और आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी कर रहे हैं।

चेन्नई की टीम को लगा पहला झटका

April 20, 2025 7:58 pm

रचिन रवींद्र के रूप में चेन्नई की टीम को लगा पहला झटका। उन्हें 5 रन के स्कोर पर अश्विनी कुमार ने पवेलियन भेजा है।

पहले ओवर में आए 4 रन

April 20, 2025 7:40 pm

एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 4 रन बनाए हैं। क्रीज पर शेख रशीद और रचिन रवींद्र मौजूद हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

April 20, 2025 7:11 pm

रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।

सीएसके की प्लेइंग 11

April 20, 2025 7:11 pm

शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जैमी ओवरटन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

April 20, 2025 7:10 pm

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वानखेड़े में बल्लेबाज़ों का दबदबा

April 20, 2025 6:28 pm

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले अगर बात करें वानखेड़े की पिच की तो यहां बल्लेबाज़ों के लिए भरपूर मदद हैं। लेकिन आज का मैच बैटिंग के लिए अनुकूल पिच पर खेला जा सकता है। चेन्नई और मुंबई के बीच फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। वानखेड़े स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान रहता है।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

April 20, 2025 6:27 pm

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 38 मुकाबले अब तक खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 38 मैचों में से 20 मैच अपने नाम किए हैं जबकि चेन्नई को 18 बार जीत मिली है।

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article