नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका, हार के बाद कप्तान पर भी लगा भारी जुर्माना

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
01:02 PM Mar 30, 2025 IST | Surya Soni

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हुई हैं। इस सीजन में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले मुंबई को चेन्नई के घर में हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल सके थे। लेकिन गुजरात के खिलाफ पंड्या खेले और उन पर फिर बड़ा जुर्माना लग गया।

मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस लगातार 2 मैच हार चुकी हैं। पिछले सीजन स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लगा था, जिसके चलते उन्हें आईपीएल का पहला मैच मिस करना पड़ा था। अब उनकी मैदान पर वापसी हुई तो लेकिन फिर से वही गलती दोहरा दी। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कप्तान पर लगा भारी जुर्माना

गुजरात के खिलाफ हुए मैच में मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को बड़ा झटका लगा है। पंड्या पर एक बार फिर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल नियम अनुच्छेद 2.2 के तहत पंड्या की कप्तानी में इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ, जिसके चलते उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मुंबई को हुआ तगड़ा नुकसान

आईपीएल में खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही मुंबई इंडियंस की टीम को तगड़ा नुकसान हुआ है। आईपीएल में लगातार दो मैच हारकर मुंबई इंडियंस की टीम सबसे नीचे खिसक गई है। इस हार से मुंबई इंडियंस टीम के नेट रनरेट को तगड़ा झटका लगा है, जिसमें अब वह जहां सीधे 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं तो वहीं उनका नेट रनरेट -1.163 का है।

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

Tags :
GTGujarat TitansHardik PandyaIpl 2025MIMI vs GTMumbai IndiansMumbai Indians CaptainMumbai Indians IPLslow over rateमुंबई इंडियंस

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article