IPL 2025: मुंबई इंडियन को तगड़ा झटका, हार्दिक पंड्या नहीं खेल पाएंगे पहला मुकाबला
IPL 2025: आईपीएल को लेकर मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह तैयार है। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इतना ख़ास नहीं रहा था। लेकिन इस सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। मुंबई इंडियंस के खेमे से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए पहले मैच में कप्तान हार्दिक पंड्या उपलब्ध नहीं होंगे।
मुंबई इंडियन को तगड़ा झटका
हार्दिक पंड्या इस सीजन में भी मुंबई की कमान संभाल रहे हैं। लेकिन वो पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। क्योंकि पिछले सीजन के आखिरी मैच में उनपर एक मैच का प्रतिबंध लगा था। लेकिन उसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने कोई मुकाबला नहीं खेला था। ऐसे में अब उनका प्रतिबंध आईपीएल 2025 के पहले मैच तक रहेगा। इस मैच में हार्दिक पंड्या का नहीं होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा हैं।
सूर्यकुमार यादव करेंगे MI की कप्तानी
आईपीएल 2025 के पहले मैच सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी करते नज़र आएंगे। बता दें मुंबई इंडियंस की टीम पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच में पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। इसकी जानकरी खुद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने दी हैं। IPL 2024 में हार्दिक की कप्तानी में खेलते हुए MI की टीम 3 मैचों में धीमी ओवर गति के चलते पंड्या पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था।
बुमराह भी शुरूआती मैचों से रहेंगे बाहर
मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। आईपीएल (IPL 2025) का खिताब 5 बार जीतने वाली मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। जसप्रीत बुमराह के शुरुआती दौर के मैचों में खेलने की संभावना बिल्कुल नज़र नहीं आ रही है। ऐसे में पहले मैच में पंड्या और बुमराह दोनों ही टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें:
भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार, न्यूजीलैंड को फिर देनी होगी पटखनी
LSG को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ से बाहर हुआ ये तेज़ गेंदबाज़
.