नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

आईपीएल से पहले प्राचीन मंदिर पहुंचे एमएस धोनी, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप से पहले भी किए थे दर्शन

धोनी आईपीएल या फिर किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले इस मंदिर के दर्शन करते हैं।
10:48 AM Jan 24, 2025 IST | Surya Soni

IPL 2025: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। माना जा रहा हैं कि स्टार क्रिकेटर धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन होगा। उसके बाद वो क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए शायद ही नज़र आएंगे। उन्होंने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट (IPL 2025) को अलविदा कह दिया था। अब आईपीएल 2025 में एक बार फिर धोनी चेन्नई की टीम के लिए ख़िताब जीतना चाहेंगे। इससे पहले धोनी ने रांची के एक प्राचीन मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

आईपीएल से पहले प्राचीन मंदिर पहुंचे एमएस धोनी:

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी की काफी लोकप्रियता हैं। धोनी को कई बार मंदिरों में दर्शन और पूजा अर्चना करते देखा जाता हैं। भगवान के प्रति उनकी काफी आस्था हैं। जब भी धोनी किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं तो मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने जरूर जाते हैं। अब एक बार फिर आईपीएल से पहले धोनी ने रांची स्थित दिउड़ी गांव में मां देउड़ी मंदिर के दर्शन किए। ये मंदिर शहर के सबसे प्रचीन मंदिरों में से एक है।

2011 में वनडे वर्ल्ड कप से पहले भी किए थे दर्शन:

दिउड़ी गांव में स्थित मां देउड़ी मंदिर की काफी मान्यता हैं। धोनी आईपीएल या फिर किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले इस मंदिर के दर्शन करते हैं। उन्होंने साल 2011 में जब टीम इंडिया ने विश्वकप का खिताब जीता था उस समय भी इस मंदिर के दर्शन किए थे और फिर ट्रॉफी जीतकर लौटे थे। इसके अलावा साल 2013 में उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भी इस मंदिर में दर्शन किए थे।

आईपीएल के लिए तैयार धोनी:

बता दें कुछ ही समय पहले धोनी की बल्लेबाज़ी की प्रैक्टिस करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिसमें वह आगामी सीजन के लिए तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी की वापसी को लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है। धोनी साल 2008 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने थे। उसके बाद से उनकी कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल खिताब जीता हैं।

ये भी पढ़ें :

Tags :
ipl 2025MS Dhonims dhoni at templeMS dhoni Maa Dewri templems dhoni news

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article