नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

मुंबई की लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ंत आज, जानें प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

आईपीएल 2025 का 45वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच 27 अप्रेल को खेला जाएगा।
03:00 PM Apr 27, 2025 IST | Surya Soni

MI vs LSG: आईपीएल 2025 आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की टीम ने अपने पिछले चार मुकाबलों में लगातार जीत हासिल करने के साथ शानदार वापसी की है। जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम का प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 9 मैच खेले हैं और 5 में जीत हासिल की है।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

आईपीएल 2025 का 45वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच 27 अप्रेल को खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शनिवार को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर देख सकते हैं। जबकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस - रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

लखनऊ सुपर जाएंट्स - एडन माक्ररम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव।

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

Tags :
cricket score onlineIpl 2025Live Match CommentaryMI vs LSgMI vs LSG Live ScoreMumbai Indians vs Lucknow Super Giants

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article