नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

IPL 2025 से पहले हार्दिक पंड्या को लगा बड़ा झटका, बैन के पहले चलते नहीं खेल पाएंगे पहला मैच

IPL 2025: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में सिर्फ कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। इस बार आईपीएल नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हो रही है। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए 23 और 24 नवंबर को खिलाड़ियों की...
04:22 PM Nov 21, 2024 IST | Surya Soni

IPL 2025: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में सिर्फ कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। इस बार आईपीएल नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हो रही है। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए 23 और 24 नवंबर को खिलाड़ियों की बोली लगेगी। आईपीएल की इस नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2025 का पहला मैच उनके कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेल पाएंगे। चलिए जानते हैं पूरा माजरा...

हार्दिक पंड्या को लगा बड़ा झटका:

इस बार मुंबई इंडियंस ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं उनमें एक नाम हार्दिक पंड्या का भी शामिल था। हालांकि मुंबई के पिछले सीजन में ख़राब प्रदर्शन के कारण उनकी कप्तानी मुश्किल में पड़ती दिखाई दे रही थी। लेकिन अब मुंबई ने अगले सीजन के लिए इस धाकड़ खिलाड़ी को ही अपना कप्तान नियुक्त किया है। आईपीएल 2025 से पहले हार्दिक पंड्या को बड़ा झटका लगा है। बता दें हार्दिक पांड्या पर आईपीएल 2025 के पहले मैच के लिए पहले से बैन लगा हुआ हैं।

स्लो ओवर रेट के चलते लगा बैन:

बता दें मुंबई इंडियन के फैंस हैरान रह गए कि उनका सबसे पसंदीदा खिलाड़ी आईपीएल के ओपनिंग मैच में नहीं खेल पाएगा। हार्दिक पंड्या को ये बैन पिछले आईपीएल के दौरान लगा था। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीजन के आखिरी मैच में हार्दिक पंड्या को स्लो ओवर रेट के चलते ये बैन झेलना पड़ा है। इसके साथ ही पंड्या पर बीसीसीआई ने 30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका था।

मुंबई का पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन:

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को सौंपी गई थी। मुंबई ने आईपीएल 2024 में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। मुंबई की टीम 8 अंक हासिल कर अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। मुंबई को 14 मैचों में सिर्फ चार में जीत मिली थी, जबकि 10 में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, 22 नवंबर से शुरू होगा पर्थ टेस्ट

Tags :
Hardik PandyaHardik Pandya BannedHardik Pandya MIipl 2025IPL 2025 AuctionMumbai Indians Captain Hardik Pandyaआईपीएल 2025मुंबई इंडियंसहार्दिक पांड्याहार्दिक पांड्या बैन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article