दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला आज, जानें प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान के बीच यह मुकाबला दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां दिल्ली की टीम पिछला मुकाबला हार चुकी है, जहां मुंबई इंडियंस से उसे हराया था। दोनों टीमों के लिए आज का मैच काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। चलिए जानते हैं इस मैच को लेकर तमाम ख़ास जानकारी....
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल 2025 का 32वां मैच दिल्ली और पंजाब के बीच 16 अप्रेल को खेला जाएगा। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में में खेला जाएगा। यह मुकाबला बुधवार को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर देख सकते हैं। जबकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों का इस मैदान पर रिकॉर्ड..?
आज आईपीएल में एक जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में 83 मैच खेले हैं। घरेलू मैदान पर दिल्ली ने 36 मैच जीते हैं और 45 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैदान पर 12 मैच खेले हैं और 5 मैच जीते हैं। इस तरह आंकड़ों के आधार पर राजस्थान की टीम का पलड़ा भारी नज़र आ रहा हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय।
ये भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका
इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया