नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

U19 T20 World Cup 2025: भारत की लगातार तीसरी जीत, श्रीलंका को 60 रनों से हराया

इस मैच में भारत के 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम सिर्फ 58 रन पर सिमट गई।
08:47 PM Jan 23, 2025 IST | Surya Soni

U19 T20 World Cup 2025: भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपना विजयी अभियान जारी रखा। भारतीय विमेंस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2025 (U19 T20 World Cup 2025) के मुकाबले में श्रीलंका को 60 रन से शिकस्त दी। बता दें, यह भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है। इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन का स्कोर खड़ा किया। जबकि श्रीलंका टीम महज 58 रन पर ढेर हो गई।

श्रीलंका को 118 रन का लक्ष्य दिया:

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ श्रीलंका को 118 रन का लक्ष्य दिया। भारत की तरफ से बल्लेबाजी की कमान तृशा और कमलिनी ने सँभालते हुए ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाई।

तृशा ने खेली शानदार पारी:

इस मैच में कमलिनी सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। लेकिन इसके बाद तृशा ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए अच्छी पारी खेली। तृशा ने अपनी पारी में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। उनके अलावा मिथिला विनोद 16 रन, जबकि जोशिथा ने 14 रन की पारी खेली। श्रीलंका के तरफस इ तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए थे।

58 रन पर सिमट गई श्रीलंका:

इस मैच में भारत के 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम सिर्फ 58 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की सलामी बल्लेबाज संजना का बल्ला नहीं चला और 5 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं निसंसला अपना खाता तक नहीं खोल पाईं। कप्तान मनुडी ननयकारा 2 रन पर ही आउट हो गई। हिरुनी हंसिका भी सिर्फ 2 रन ही बना सकी। भारत ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करतें हुए मैच में जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें :

Tags :
India Women U19 vs Sri Lanka Women U19India Women U19 vs Sri Lanka Women U19 LIVEIndia Women U19 vs Sri Lanka Women U19 Live Cricket Score

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article