नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

सूर्यकुमार यादव मुंबई में रचेंगे इतिहास, रिकॉर्ड से सिर्फ 4 छक्के दूर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में टीम इंडिया कई बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है।
06:43 PM Feb 02, 2025 IST | Surya Soni

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज (IND vs ENG) में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। लेकिन टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्ला पूरी तरह खामोश ही दिखा है। अब मुंबई में होने वाले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव से उनके फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

सूर्यकुमार यादव मुंबई में रचेंगे इतिहास

सूर्यकुमार यादव के पास इस सीरीज के आखिरी मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। अभी सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 146 छक्के दर्ज हैं। वो 150 छक्कों के आंकड़ों से चार छक्के दूर हैं। मुंबई में होने वाले इस मैच में वो अगर चार छक्के लगा देते है तो 150 छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज़ पहुंचने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल इस रिकॉर्ड पर न्यूज़ीलैंड के मार्टिल गुप्टिल का कब्जा है। गुप्टिल ने 105 मैचों में अपने 150 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे किए थे।

चार मैच में सिर्फ 26 रन बनाए

सूर्यकुमार यादव का बल्ला टी-20 क्रिकेट में पिछले काफी समय से खामोश है। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में तो उनका बल्ला पूरी तरह नाकाम रहा है। अब तक खेले गए चार मैचों में कुल 26 रन ही बनाने में कामयाब हो पाए। इसमें दो मैचों में तो टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से बड़ी पारी निकल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर इंग्लैंड के लिए जीत काफी मुश्किल हो जाएगी।

भारतीय टीम में कई बदलाव..?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में टीम इंडिया कई बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है।टीम इंडिया ने इस सीरीज में 3-1 से पहले ही अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को रेस्ट दिया जा सकता है। जबकि उनकी जगह टीम में मोहम्मद शमी को शामिल किया जा सकता है। जबकि शिवम दुबे के स्थान पर रमनदीप सिंह टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें :

Tags :
Cricket newsCricket News in Hindiind vs engindia vs englandindian cricket teamSports newsSuryakumar yadavTeam India

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article