नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Graham Thorpe Death: ग्राहम थोर्प के निधन पर पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, इस वजह चली गई जान

Graham Thorpe Death: हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट ग्राहम थोर्प के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। इंग्लैंड (Graham Thorpe Death) के सबसे शानदार बल्लेबाजों में शुमार थोर्प का 55 साल...
07:21 PM Aug 12, 2024 IST | Surya Soni

Graham Thorpe Death: हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट ग्राहम थोर्प के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। इंग्लैंड (Graham Thorpe Death) के सबसे शानदार बल्लेबाजों में शुमार थोर्प का 55 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद मीडिया में कई तरह के सवाल उठने लगे थे। अब ग्राहम थोर्प की पत्नी ने उनके निधन पर बड़ा खुलासा किया है। उनकी पत्नी ने बताया कि 'अपने खराब स्वास्थ्य के कारण अवसाद और चिंता से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनकी जान चली गई।''

अवसाद और चिंता से जूझ रहे थे ग्राहम थोर्प:

इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल ग्राहम थोर्प के निधन की खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उनके निधन की जानकारी दी, लेकिन मौत की वजह नहीं बताई थी। अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन को दिए एक साक्षात्कार में थोर्प की पत्नी अमांडा ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक लंबी मानसिक और शारीरिक लड़ाई लड़ी थी। लेकिन इसके बावजूद वो स्वस्थ नहीं हो पाए। अवसाद और चिंता ही उनकी मौत का कारण बन गया।

2022 में किया था सुसाइड का प्रयास:

ग्राहम थोर्प की याद में एक क्लब मैच में उनकी पत्नी और दोनों बेटियों ने भाग लिया था। उनकी पत्नी अमांडा ने बताया कि 'वो परिवार से काफी प्रेम करते थे, लेकिन मानसिक और शारीरिक लड़ाई के बीच उन्होंने काफी दुख झेला। साल 2022 में उन्होंने अवसाद और चिंता के चक्कर में अपनी जान देने के लिए सुसाइड का प्रयास किया था। जिस वजह से उन्हें आईसीयू में कई दिन बिताने पड़े।

ये भी पढ़ें: विंडीज के खिलाफ अफ्रीका की दमदार वापसी, तीसरे दिन 212 रनों की बढ़त

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article