नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

कौन है सांसद प्रिया सरोज..? जिनके साथ जोड़ा जा रहा है क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम

आईपीएल से टीम इंडिया में जगह बनाने वाले रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है।
08:13 PM Jan 17, 2025 IST | Surya Soni

MP Priya Saroj: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का एलान किया था। उसमें धाकड़ बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को भी जगह मिली है। अब उनकी सगाई की ख़बरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। जी हां, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्‍टार भारतीय बल्‍लेबाज रिंकू सिंह (MP Priya Saroj) का समाजवादी पार्टी से मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ रोका हो गया है।

कौन है सांसद प्रिया सरोज..?

रिंकू सिंह के साथ सगाई की ख़बरों के बाद गूगल पर सांसद प्रिया सरोज को काफी सर्च किया जा रहा है। प्रिया सरोज को राजनीति विरासत में मिली है। प्रिया सरोज सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बीपी सरोज को लोकसभा चुनाव में हराया था। सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्‍तर प्रदेश की मछली शहर सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी राजनीती में काफी सक्रिय रहे हैं। वह मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे।

प्रिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में:

लोकसभा चुनाव में सबसे कम उम्र में सांसद का चुनाव जीतकर प्रिया सरोज ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। अब उनकी क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई की खबर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि दोनों परिवार की तरफ से फिलहाल ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये रिंकू सिंह और प्रिया सरोज सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दिखाएंगे जलवा रिंकू:

आईपीएल से टीम इंडिया में जगह बनाने वाले रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है। इस सीरीज में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी हुई होगी। क्योंकि पिछले कुछ समय से उनका बल्ला खामोश नज़र आया है। हालांकि घरेलू क्रिकेट में रिंकू सिंह ने कई बड़ी पारियां खेलकर अपनी फॉर्म को बरक़रार रखा है।

ये भी पढ़ें-

BCCI गौतम से पूछेगी गंभीर सवाल, ऑस्ट्रेलिया में भारत की हार का जिम्मेदार कौन?

विराट कोहली को फैन पर आया गुस्सा, बोले- ''भाई मेरा रास्ता मत रोको''

Tags :
ind vs engMP Priya SarojPriya SarojRinku SinghRinku Singh and Priya SarojTeam Indiawho is MP Priya Saroj

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article