DC vs RR: सुपर ओवर में जीती दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स को फिर मिली हार
DC vs RR: आईपीएल 2025 का 32वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
सुपर ओवर में जीती दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स को फिर मिली हार
April 16, 2025 11:48 pm
इस मुकाबले में सुपर ओवर में दिल्ली की टीम ने राजस्थान को हराया। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए और राजस्थान की टीम को 189 का टारगेट दिया था। जबाव में राजस्थान की टीम ने 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 188 ही बना सकी और मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए और दिल्ली को 6 गेंदों में 12 रन बनाने थे। दिल्ली ने 4 गेंदों में ही मैच को जीत लिया है।
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स मुकाबला हुआ टाई
April 16, 2025 11:21 pm
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 के मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिये निकलेगा। दिल्ली और राजस्थान के बीच 20 ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर बराबरी पर छूटा जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से कराने का फैसला हुआ।
राजस्थान की टीम को तीसरा झटका, नितीश राणा हुए आउट
April 16, 2025 11:20 pm
नितीश राणा के रूप में राजस्थान की टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्हें 51 रन के स्कोर पर मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा है।
15 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
April 16, 2025 11:19 pm
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 57 रन बनाने हैं।
राजस्थान की टीम को लगा पहला झटका
April 16, 2025 10:26 pm
रियान पराग के रूप में राजस्थान की टीम को लगा पहला झटका। वह 8 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं।
राजस्थान को बड़ा झटका, कप्तान सैमसन रिटायर हर्ट
April 16, 2025 10:26 pm
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। सैमसन यशस्वी जायसवाल के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पावरप्ले समाप्त होने से ठीक पहले रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। राजस्थान ने छह ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 63 रन बनाए हैं।
राजस्थान की तेज शुरुआत, 5 ओवर में स्कोर -50/0
April 16, 2025 9:58 pm
दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने तेज शुरुआत की है। 5 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं।
दिल्ली ने राजस्थान को दिया 189 रनों का टारगेट
April 16, 2025 9:40 pm
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए हैं और राजस्थान की टीम को 189 रनों का टारगेट दिया है।
16 ओवर में दिल्ली का स्कोर - 106/4
April 16, 2025 8:53 pm
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए हैं। क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।दिल्ली ने 14 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 106 रन बना लिए हैं।
दिल्ली को लगा चौथा झटका, अभिषेक पोरेल आउट
April 16, 2025 8:52 pm
हसरंगा ने अभिषेक पोरेल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका दिया। पोरेल अर्धशतक बनाने के करीब थे, लेकिन एक रन से इससे चूक गए। पोरेल 37 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली को लगा तीसरा झटका, केएल राहुल आउट
April 16, 2025 8:34 pm
जोफ्रा आर्चर ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया है। राहुल और अभिषेक पोरेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। राहुल संयमित होकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल ने 32 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए।
10 ओवर के बाद दिल्ली की टीम का स्कोर - 76/2
April 16, 2025 8:33 pm
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 76 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्रीज पर केएल राहुल 35 रन और अभिषेक पोरेल 42 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
राहुल-अभिषेक से संभाली पारी, 6 ओवर के बाद स्कोर- 46/2
April 16, 2025 8:08 pm
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक पोरेल 30 रन और केएल राहुल 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
दिल्ली को लगा दूसरा झटका, करुण नायर हुए आउट
April 16, 2025 8:08 pm
करुण नायर के रूप में दिल्ली की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह शून्य पर रन आउट हुए हैं। करुण नायर ने पिछले मैच में बेहद शानदार पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में उनके बल्ले से एक रन भी नहीं निकला।
दिल्ली की टीम को लगा पहला झटका, जेक फ्रेजर-मैकगर्क आउट
April 16, 2025 8:07 pm
जेक फ्रेजर-मैकगर्क के रूप में दिल्ली की टीम को पहला झटका लगा है। वह 9 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने हैं।
राजस्थान की प्लेइंग 11
April 16, 2025 7:08 pm
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान) रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
दिल्ली की प्लेइंग 11
April 16, 2025 7:08 pm
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा
दोनों टीमों ने नहीं किया कोई बदलाव
April 16, 2025 7:08 pm
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली के लिए फॉफ डुप्लेसिस इस मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं।
राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी
April 16, 2025 7:07 pm
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान की टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।