DC vs RCB: आरसीबी की शानदार जीत, दिल्ली को 6 विकेट से हराया
DC vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। वहीं, यह उनकी घर से बाहर लगातार छठी जीत है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
आरसीबी की शानदार जीत, दिल्ली को 6 विकेट से हराया
April 27, 2025 11:32 pm
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। वहीं, यह उनकी घर से बाहर लगातार छठी जीत है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
आरसीबी का गया तीसरा विकेट, रजत पाटीदार आउट
April 27, 2025 10:30 pm
आरसीबी का टॉप आर्डर लड़खड़ा गया है। एक ही ओवर में 2 विकेट खोने के बाद कप्तान रजत पाटीदार भी पवेलियन लौट गए हैं। रजत पाटीदार 6 रन के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।
आरसीबी को लगा पहला झटका
April 27, 2025 10:30 pm
आरसीबी की इस मैच में खराब शुरुआत हुई है। अक्षर पटेल ने तीसरे ओवर में पहले जैकब बैथल (12) को अपना शिकार बनाया।
आरसीबी को मिला 163 रनों का टारगेट
April 27, 2025 10:30 pm
दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट खोकर बनाए 162 रन। भुवनेश्वर कुमार ने झटके सबसे ज्यादा 3 विकेट। जोश हेजलवुड ने 2 बल्लेबाजों का शिकार किया।
दिल्ली की पारी लड़खड़ाई, आशुतोष शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट
April 27, 2025 10:30 pm
दिल्ली को लगा छठा झटका। आशुतोष शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। भुवी को मिली एक ही ओवर में दूसरी बड़ी सफलता।
9 ओवर का खेल समाप्त, दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर- 69/2
April 27, 2025 8:21 pm
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 52 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। केएल राहुल 14 और डुप्लेसी 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। RCB की टीम में एक बदलाव है।
6 ओवर का खेल समाप्त, दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर- 52/2
April 27, 2025 8:20 pm
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 52 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। केएल राहुल 4 और डुप्लेसी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। RCB की टीम में एक बदलाव है।
दिल्ली को लगा दूसरा झटका, करुण नायर आउट
April 27, 2025 8:02 pm
दिल्ली कैपिटल्स की टीम लड़खड़ गई हैं। करुण नायर का विकेट आउट होने से दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा हैं। नायर सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
दिल्ली की टीम को पहला झटका, अभिषेक पोरेल आउट
April 27, 2025 7:58 pm
आईपीएल में आज आरसीबी के खिलाफ शानदार शुरुआत के बाद दिल्ली की टीम को पहला झटका लगा हैं। अभिषेक पोरेल बने जोश हेजलवुड का शिकार। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर लौटे पवेलियन। पोरेल ने 11 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स की शानदार शुरुआत, 3 ओवर के बाद स्कोर- 32/0
April 27, 2025 7:50 pm
दिल्ली ने पहले 3 ओवर में के बाद स्कोर 32 रन बना लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज फॉफ डुप्लेसी और अभिषेक पोरेल अच्छी लय में में नज़र आ रहे है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11
April 27, 2025 7:13 pm
विराट कोहली, जेकब बेथेल, रजत पाटीदार, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जॉश हेजलवुड, यश दयाल।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
April 27, 2025 7:13 pm
फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, दुश्मांता चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
आरसीबी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी चुनी
April 27, 2025 7:07 pm
RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। RCB की टीम में एक बदलाव है। फिल सॉल्ट की जगह जेकब बेथेल आज का मैच खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में फाफ डुप्लेसी की वापसी हुई है।
इस सीजन आरसीबी का जबरदस्त प्रदर्शन
April 27, 2025 7:07 pm
आरसीबी की टीम 9 मैचों में 6 में जीत के बाद 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर हैं। आरसीबी को अब तक सिर्फ 3 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है।