DC vs MI: आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।इस मैच में दिल्ली की टीम को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 193 रन ही बना सकी।
मुंबई की रोमांचक जीत, दिल्ली को 12 रन से हराया
April 13, 2025 11:28 pm
आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।इस मैच में दिल्ली की टीम को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 193 रन ही बना सकी।
दिल्ली को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल हुए आउट
April 13, 2025 11:08 pm
केएल राहुल को रूप में दिल्ली की टीम को लगा छठा झटका। उन्हें 15 रन के स्कोर पर कर्ण शर्मा ने पवेलियन भेजा है।
दिल्ली की टीम को लगा पांचवां झटका, ट्रिस्टन स्टब्स आउट
April 13, 2025 11:07 pm
ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में दिल्ली की टीम को 5वां झटका लगा है। वह 1 रन बनाकर कर्ण शर्मा का शिकार बने हैं। 14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए हैं। क्रीज पर आशुतोष शर्मा और केएल राहुल मौजूद हैं।
दिल्ली की टीम को लगा चौथा झटका, अक्षर पटेल हुए आउट
April 13, 2025 11:07 pm
अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली की टीम को लगा चौथा झटका। उन्हें 9 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा है।
दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, करुण नायर हुए आउट
April 13, 2025 10:39 pm
करुण नायर के रूप में दिल्ली की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 40 गेंदों में 89 रन बनाकर मिचेल सेंटनर का शिकार बने हैं।
दिल्ली की टीम को लगा दूसरा झटका, अभिषेक पोरेल आउट
April 13, 2025 10:37 pm
अभिषेक पोरेल के रूप में दिल्ली की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 33 रन बनाकर कर्ण शर्मा का शिकार बने हैं।
10 ओवर में दिल्ली का स्कोर हुआ 113 रन
April 13, 2025 10:37 pm
10 ओवर में दिल्ली की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। क्रीज पर करुण नायर और अभिषेक पोरेल दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
करुण नायर की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी, 6 ओवर के बाद स्कोर- 72/1
April 13, 2025 10:08 pm
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम के तरफ से करुण नायर ने 22 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। 6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। क्रीज पर करुण नायर 50 रन और अभिषेक पोरेल 16 रन बनाकर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
दिल्ली की टीम को लगा पहला झटका
April 13, 2025 10:04 pm
जेक फ्रेजर-मैकगर्क को रूप में दिल्ली की टीम को लगा पहला झटका। वह इनिंग की पहली गेंद पर दीपक चाहर का शिकार बने हैं। एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 6 बनाए हैं। क्रीज पर करुण नायर और अभिषेक पोरेल मौजूद हैं।
18 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर- 180/4
April 13, 2025 9:07 pm
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 180 रन बनाए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा 54 रन और नमन धीर 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
तिलक वर्मा ने जमाया अर्धशतक, मुंबई बड़े स्कोर की तरफ
April 13, 2025 9:00 pm
तिलक वर्मा ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया। ये तिलक का लगातार दूसरा अर्धशतक है।
मुंबई को लगा तीसरा झटका
April 13, 2025 8:44 pm
सूर्यकुमार यादव के रूप मे मुंबई की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 40 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने हैं।
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर
April 13, 2025 8:40 pm
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 2 विकेट खोकर 94 रन बनाए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा 12 रन और सूर्यकुमार यादव 19 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मुंबई को दूसरा झटका, रयान रिकेल्टन हुए आउट
April 13, 2025 8:37 pm
रयान रिकेल्टन के रूप मे मुंबई की टीम को लगा दूसरा झटका। वह 41 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा आए हैं।
6 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर- 59/1
April 13, 2025 8:36 pm
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 6 रन और रयान रिकेल्टन 33 रन बनाकर मौजूद हैं।
रोहित शर्मा हुए आउट, मुंबई को पहला झटका
April 13, 2025 8:36 pm
रोहित शर्मा के रूप मे मुंबई की टीम को लगा पहला झटका। वह 18 रन बनाकर विप्राज निगम का शिकार बने हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव आए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स का प्लेइंग 11
April 13, 2025 7:11 pm
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
मुंबई इंडियंस का प्लेइंग 11
April 13, 2025 7:11 pm
रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह