• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

DC vs LSG IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की एक विकेट से रोमांचक जीत, आशुतोष शर्मा ने खेली करिश्माई पारी

featured-img

DC vs LSG IPL 2025: आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।

दिल्ली कैपिटल्स की एक विकेट से रोमांचक जीत, आशुतोष शर्मा ने खेली करिश्माई पारी

March 24, 2025 11:20 pm

आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।

दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन, फाफ डुप्लेसिस भी आउट हुए

March 24, 2025 10:51 pm

दिल्ली को छठा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। उन्हें एम सिद्धार्थ ने बोल्ड किया। वह 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विपराज निगम उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन, फाफ डुप्लेसिस भी आउट हुए

March 24, 2025 10:12 pm

दिल्ली को पांचवां झटका फाफ डुप्लेसिस के रूप में लगा। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। वह 18 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए।

दिल्ली की बेहद खराब शुरुआत, पहले दो ओवर में तीन बल्लेबाज़ लौटे पवेलियन

March 24, 2025 9:50 pm

दिल्ली की बेहद खराब शुरुआत रही हैं, दिल्ली को तीसरा झटका इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए मनिमारण सिद्धार्थ ने दिया। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में समीर रिजवी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डुप्लेसिस मौजूद हैं।

दिल्ली को मिला 210 रनों का लक्ष्य, पूरन ने खेली 75 रनों की पारी

March 24, 2025 9:20 pm

निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए।

लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई, आधी से ज्यादा टीम लौटी पवेलियन

March 24, 2025 9:08 pm

17वें ओवर में लखनऊ का एक और विकेट गिर गया है। शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गए हैे। ओवर की चौथी गेंद पर पटेल की थ्रो पर विकेटकीपर पोरेल ने उनके स्टम्प उड़ाए।

लखनऊ को चौथा झटका, निकोलस पूरन आउट हुए

March 24, 2025 8:57 pm

लखनऊ को चौथा झटका मिचेल स्टार्क ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को अपना शिकार बनाया। वह 30 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आयुष बडोनी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डेविड मिलर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 176/4 है।

ऋषभ पंत खाता खोले बिना लौटे पवेलियन, कुलदीप यादव को मिला विकेट

March 24, 2025 8:41 pm

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया। इस मैच में वो कोई बड़ी पारी खेले बिना आउट हो गए।

निकोलस पूरन ने जड़ा अर्धशतक, लगातार चार छक्के जड़कर मचाया तहलका

March 24, 2025 8:40 pm

निकोलस पूरन इस पारी में जबरदस्त लय में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन के पहले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए फिफ्टी जड़ दी। उन्होंने स्टब्स के एक ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर तहलका मचाया। निकोलस पूरन ने 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

दिल्ली को मिली बड़ी सफलता, मिचेल मार्श 72 रन बनाकर आउट

March 24, 2025 8:33 pm

मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। लेकिन 72 रनों के स्कोर पर मार्श को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा।

लखनऊ की टीम बड़े स्कोर की तरफ, 10 ओवर के बाद स्कोर 117/1

March 24, 2025 8:24 pm

मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। उनका साथ देने के लिए निकोलस पूरन मौजूद हैं। निकोलस पूरन सिर्फ 16 गेंदों पर 35 रन बना चुके हैं। लखनऊ का स्कोर 10 ओवर के बाद स्कोर 117/1 हो गया हैं।

मिचेल मार्श ने जड़ा अर्धशतक, लखनऊ का स्कोर 100 रनों के करीब पहुंचा

March 24, 2025 8:08 pm

मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। उनका साथ देने के लिए निकोलस पूरन मौजूद हैं। निकोलस पूरन सिर्फ 12 गेंदों पर 31 रन बना चुके हैं। लखनऊ का स्कोर 100 रनों के करीब पहुंच गया।

लखनऊ को लगा पहला झटका, एडेन मार्करम 15 रन बनाकर आउट

March 24, 2025 7:51 pm

लखनऊ की टीम को इस मैच में पहला झटका लगा है। एडेन मार्करम 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी निभाई।

लखनऊ की दमदार शुरुआत, मिचेल मार्श-एडेन मार्करम की धुआंधार बल्लेबाज़ी

March 24, 2025 7:48 pm

लखनऊ की अच्छी शुरुआत हुई है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 4 ओवर के बाद स्कोर 40/0 है।

लखनऊ की पारी शुरू, मार्श-मारक्रम की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़

March 24, 2025 7:40 pm

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों टीम के अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। लखनऊ ने पहले तीन ओवर में बिना विकेट खोए 33 रन बना लिए।

केएल राहुल आज के मैच में नहीं खेल रहे

March 24, 2025 7:40 pm

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। रिपोर्ट के अनुसार मैच से पहले केएल घर लौट गए हैं। दरअसल, उनकी पत्नी आथिया शेट्टी किसी भी वक्त बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में दिल्ली के टीम की बल्लेबाज़ी थोड़ी कमजोर नज़र आ रही है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग 11:

March 24, 2025 7:36 pm

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11:

March 24, 2025 7:35 pm

जैक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

This Live Blog has Ended

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज