• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

DC vs KKR: कोलकाता की शानदार जीत, दिल्ली को 14 रनों से हराया

featured-img

DC vs KKR: IPL 2025 का 48वां लीग मुकाबला आज अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है। केकेआर के 204 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी।

कोलकाता की शानदार जीत, दिल्ली को 14 रनों से हराया

April 29, 2025 11:44 pm

कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है। केकेआर के 204 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी।

दिल्ली को लगा तीसरा झटका, केएल राहुल आउट

April 29, 2025 10:25 pm

केएल राहुल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। केएल को सुनील नरेन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। केएल सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दिल्ली को लगा दूसरा झटका, करुण नायर आउट

April 29, 2025 10:25 pm

वैभव अरोड़ा ने 5वें ओवर में करुण नायर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। तीसरी गेंद पर किया LBW आउट। KKR को मिली दूसरी बड़ी सफलता।

दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका, अभिषेक पोरेल आउट

April 29, 2025 10:25 pm

दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में झटका लग गया है। अनुकूल रॉय ने अभिषेक पोरेल को किया आउट। अभिषेक 4 रन बनाकर आउट हुए।

केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 205 रनों का टारगेट

April 29, 2025 9:25 pm

कोलकाता की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 204 रन बनाने में कामयाब रही। रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली। मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट अपने नाम किए।

केकेआर को पांचवां झटका, अंगकृष रघुवंशी

April 29, 2025 8:59 pm

केकेआर को पांचवां झटका दुष्मंथा चमीरा ने दिया। उन्होंने अंगकृष रघुवंशी को अपना शिकार बनाया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर आंद्रे रसेल आए हैं। उनका साथ देने के लिए रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।

केकेआर को लगा चौथा झटका, वेंकटेश अय्यर आउट

April 29, 2025 8:59 pm

केकेआर के खिलाफ अक्षर ने दिल्ली को चौथी सफलता दिला दी है। वेंकटेश अय्यर सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अब रिंकू सिंह और रघुवंशी के कंधों पर पारी को आगे ले जाने का दारोमदार है।

केकेआर को तीसरा झटका, रहाणे आउट

April 29, 2025 8:59 pm

केकेआर को लगा तीसरा झटका। सुनील नरेन के बाद अजिंक्य रहाणे भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। अक्षर पटेल ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को एलबीडब्लू आउट कर दिया था।

कोलकाता की पारी शुरू, 6 ओवर में स्कोर- 80/1

April 29, 2025 8:08 pm

कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर ओपनिंग में उतरे थे। कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे ओवर में पहला झटका लग गया है। गुरबाज पवेलियन लौट गए।

कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका, गुरबाज आउट

April 29, 2025 8:07 pm

कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे ओवर में पहला झटका लग गया है। गुरबाज पवेलियन लौट गए। पहला झटका लगने के बाद KKR ने 4 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया है।

कोलकाता की पारी शुरू, दो ओवर के बाद स्कोर- 33/0

April 29, 2025 7:42 pm

कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली की तरफ से पहला ओवर मिचेल स्टार्क फेंक रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

April 29, 2025 7:40 pm

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

April 29, 2025 7:40 pm

फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।

This Live Blog has Ended

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज