• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

CSK vs MI Live score IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, लगातार 13वें सीजन में पहला मैच हारी मुंबई, नूर अहमद को 4 विकेट

featured-img

CSK vs MI live score ipl 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीएसके ने तीन तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनरों को अंतिम ग्यारह में शामिल किया। एक मैच का बैन लगने की वजह से हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को हराया

March 23, 2025 11:11 pm

चेन्नई सुपर किंग्स 4 विकेट से मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी। चेन्नई की शानदार पारी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्टेडियम का नजारा देखने लायक था।

रचिन ने बनाया अर्धशतक

March 23, 2025 11:04 pm

रचिन रवींद्र ने जुझारू पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रचिन ने 18वें ओवर में एक शानदार छक्का लगाकर 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

चेन्नई का स्कोर 150 पार

March 23, 2025 11:03 pm

18वें ओवर में चेन्नई ने 150 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है।

चेन्नई का 5वां विकेट गिरा, सैम करन आउट

March 23, 2025 10:46 pm

15वें ओवर में चेन्नई ने 5वां विकेट गंवाया। यहां सैम करन 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विल जैक्स ने बोल्ड किया।

विग्नेश को तीसरा विकेट, हुड्‌डा आउट

March 23, 2025 10:36 pm

12वें ओवर में चेन्नई ने चौथा विकेट गंवाया। यहां दीपक हुड्‌डा 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विग्नेश पुथुर ने एस राजू के हाथों कैच कराया। उन्होंने शिवम दुबे (9 रन) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड (53 रन) को भी आउट किया।

विग्नेश को दूसरा विकेट, गायकवाड-दुबे को आउट किया

March 23, 2025 10:26 pm

10वें ओवर में चेन्नई ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां शिवम दुबे 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विग्नेश पुथुर ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने ​​​​​​​कप्तान ऋतुराज गायकवाड (53 रन) का विकेट भी लिया।

गायकवाड 53 रन बनाकर आउट

March 23, 2025 10:16 pm

8वें ओवर में चेन्नई ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां कप्तान ऋतुराज गायकवाड 53 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेब्यू कर रहे विग्नेश पुथुर ने विल जैक्स के हाथों कैच कराया।

गायकवाड़ ने लगा दिए दो चौके

March 23, 2025 9:51 pm

पारी के तीसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने ट्रेंट बोल्ट को लगातार दो बॉल पर चौके लगाए। उन्होंने पहली और दूसरी बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाकर मैदान का पारा बढ़ा दिया।

राहुल त्रिपाठी 2 रन बनाकर आउट

March 23, 2025 9:47 pm

चेन्नई ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। यहां राहुल त्रिपाठी 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दीपक चाहर ने विकेटकीपर रायन रिकेलटन के हाथों कैच कराया।

चेन्नई ने की बैटिंग शुरू

March 23, 2025 9:39 pm

चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग शुरू हो गई है. टीम के सामने 156 रन का लक्ष्य है और उसके लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रचिन रवींद्र ओपनिंग कर रहे हैं.

मुंबई ने चेन्नई को दिया 155 रनों का टारगेट

March 23, 2025 9:18 pm

दीपक चाहर ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ एक अहम पारी खेलकर नई टीम को मुकाबले लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में चाहर ने एक छक्का और चौका लगाते हुए मुंबई को 20 ओवर में 155 रन के स्कोर तक पहुंचाया। चाहर सिर्फ 15 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब चेन्नई सुपर किंग्स की पारी बाकी है।

खलील को मिला तीसरा विकेट

March 23, 2025 9:11 pm

खलील अहमद ने अपने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर भी विकेट चटका दिया। 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर खलील ने ट्रेंट बोल्ट का विकेट हासिल कर लिया। खलील ने 3 विकेट झटके। मुंबई इंडियंस कुछ खास नहीं कर सकी।

मिचेल सैंटनर लौटे पवेलियन

March 23, 2025 9:06 pm

मुंबई इंडियंस ने आठवा विकेट भी गवाया। 128 पर मिचेल सैंटनर पवेलियन वापस लौट गए। चेन्नई की धुआंधार बॉलिंग के आगे मुंबई इंडियंस की धूल उड़ गई।

नूर को चौथी सफलता

March 23, 2025 8:59 pm

नूर अहमद ने चौथी सफलता हासिल कर ली है और अपने आखिरी ओवर में भी विकेट झटक लिया है. 17वें ओवर में आए इस स्पिनर ने पहली ही गेंद पर नमन धीर (17) को बोल्ड कर दिया. इसके साथ ही मुंबई की आखिरी उम्मीद भी धराशायी हो गई

तिलक वर्मा आउट हुए

March 23, 2025 8:45 pm

मुंबई को छठा झटका भी नूर अहमद ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 25 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मिचेल सेंटनर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए नमन धीर क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 100/6 है।

मुंबई को लगा पांचवां झटका

March 23, 2025 8:39 pm

मुंबई को पांचवां झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने रॉबिन मिन्ज को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नमन धीर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा मौजूद हैं।

मुंबई की आधी टीम ढेर

March 23, 2025 8:38 pm

मुंबई इंडियंस ने पांचवां विकेट भी गंवा दिया है और आधी टीम पवेलियन लौट गई है. 13वें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर नए बल्लेबाज रॉबिन मिन्ज (3) ने बाउंड्री पर कैच दे बैठे. मिन्ज का ये आईपीएल में डेब्यू मैच है.

सूर्या भी लौटे पवेलियन

March 23, 2025 8:34 pm

मुंबई को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप आउट किया। इस मैच में सूर्या 26 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रॉबिन मिन्ज उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 91/4 है।

पावरप्ले का अंत!

March 23, 2025 8:08 pm

यह पहला पावरप्ले का अंत है। मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट खोने के बावजूद अच्छी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने इसमें 52 रन बनाए हैं। उनके लिए सबसे अच्छी बात यह रही है कि उनके बल्लेबाजों ने रन बनाने का इरादा दिखाया है। हालांकि, टीम को खेल में वापसी करने के लिए एक ठोस साझेदारी की जरूरत है।

अश्विन की CSK में वापसी

March 23, 2025 7:55 pm

पूरे 10 साल के बाद रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान में उतरे हैं. मुंबई के खिलाफ पावरप्ले के 5वें ओवर में ही अश्विन को गेंदबाजी के लिए लगा दिया गया है.

दूसरा विकेट गिरा

March 23, 2025 7:54 pm

मुंबई इंडियंस को एक और झटका लगा है. इस बार रायन रिकलटन (13) बोल्ड हो गए हैं. अपना IPL डेब्यू कर रहे रिकलटन तीसरे ओवर में खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए.

रोहित शर्मा पहले ओवर में आउट

March 23, 2025 7:54 pm

मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है और पहले ही ओवर में टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं. खलील अहमद की गेंद पर रोहित खाता खोले बिना चौथी बॉल पर ही आउट हो गए.

CSK ने जीता टॉस

March 23, 2025 7:53 pm

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. चेन्नई की टीम में नाथन एलिस, नूर अहमद, रचिन रवींद्र और सैम करन 4 विदेशी खिलाड़ी हैं.

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन

March 23, 2025 7:52 pm

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रवींद्र जडेजा,, शिवम दुबे, रचिन रवींद्र, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद, दीपक हुडा

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

March 23, 2025 7:52 pm

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, सत्यनारायण राजू, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट

This Live Blog has Ended

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज