• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

चेन्‍नई-मुंबई मैच में किसका पलड़ा रहेगा भारी..? जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

CSK vs MI Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 38वां मैच रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। आईपीएल में 5-5 खिताब अपने नाम करने वाली यह दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में...
featured-img

CSK vs MI Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 38वां मैच रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। आईपीएल में 5-5 खिताब अपने नाम करने वाली यह दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टकराएंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस शाम 7 बजे होगा। चेन्‍नई की कप्‍तानी महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई की हार्दिक पांड्या करते नजर आएंगे।

चेन्‍नई-मुंबई मैच में किसका पलड़ा रहेगा भारी..?

चेन्‍नई-मुंबई के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 38 बार आमना-सामना हुआ है। 2008 से अब तक हुए इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत में मुंबई ने 20 मुकाबले जीते हैं। दूसरी ओर चेन्‍नई ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं। पिछले 8 मुकाबलों में चेन्‍नई ने 6 मैच अपने नाम किए है। साथ ही मुंबई को 2 मैच में जीत मिली है।

वानखेड़े स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड

रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना हैं। यहां पर अभी तक कुल 119 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 55 बार वो टीम जीती है, जिसने पहले बल्लेबाजी की। दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम 64 बार जीती है। टॉस जीतने वाली टीम 62 और हारने वाली टीम 57 बार जीती है।

टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार...

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

चेन्नई सुपर किंग्सः शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), जैमी ओवरटन, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, अंशुल कंबोज।

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज