नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Asian Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार, पाकिस्तान को 2-1 से हराया

Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम का एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने शनिवार को हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का रास्ता तय किया। भारतीय टीम...
08:27 PM Sep 14, 2024 IST | Surya Soni

Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम का एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने शनिवार को हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का रास्ता तय किया। भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला था। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम के कप्तान ने गोल करते हुए भारत को बढ़त दिलाई। मैच खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई और उसे हार का सामना करना पड़ा।

भारत की लगातार पांचवीं जीत:

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम का जबरदस्त प्रदर्शन शनिवार को देखने को मिला। अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत का पाकिस्तान से मुकाबला हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2-1 से धूल चटाई। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच में दो गोल दागे। एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की यह लगातार पांचवीं जीत हो गई।

पाकिस्तान को फिर मिली हार:

हॉकी में टीम इंडिया को हराना पाकिस्तान के लिए किसी सपने से कम नहीं हो रहा है। पिछले आठ साल में पाकिस्तान की टीम भारत को एक भी मैच में नहीं हरा पाई। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत को आखिरी बार 2016 में दक्षिण एशियन गेम्स में हराया था। उसके बाद से पाकिस्तान को जीत नसीब नहीं हुई है। इस टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान ने अपने पहले चारों मैचों में जीत दर्ज की। लेकिन भारत के सामने आते ही उसकी धज्जियां उड़ गई।

पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट:

इस मैच में उस समय मैदान पर सन्नाटा सा छा गया, जब पाकिस्तानी खिलाड़ी को गंभीर चोट लग गई। पाकिस्तानी खिलाड़ी अबू महमूद को मैच के 21वें मिनट में चोट लग गई। बॉल डिफेंस करते समय अबू महमूद का दाहिना पैर मुड़ गया। इसके बाद वो मैदान पर गिर गए और दर्द से कहराने लगे। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2024: दिलीप ट्रॉफी में बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल, मुशीर खान ने ठोका दमदार शतक

Tags :
ammad bhattAsian Champions TrophyAsian champions trophy live updatesharmanpreet singhInd vs Pakind vs pak live updatesindia Pakistan match

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article