नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

महेंद्र सिंह धोनी के लिए ख़ास होगा ये आईपीएल, बना सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में धोनी सबसे सफल विकेटकीपर माने जाते हैं। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 190 शिकार किए थे।
09:45 PM Mar 18, 2025 IST | Surya Soni

MS Dhoni IPL 2025: आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस बार भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार टीमों में चेन्नई सुपरकिंग्स का नाम शामिल हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni IPL 2025) आखिरी बार आईपीएल खेलते दिखाई दे सकते हैं। वह इस बार अपनी टीम को खिताब दिलाने का प्रयास करेंगे। इस बार धोनी के निशाने पर कई बड़े रिकार्ड्स भी होंगे।

धोनी 200 शिकार का रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

आईपीएल के इतिहास में धोनी सबसे सफल विकेटकीपर माने जाते हैं। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 190 शिकार किए थे। आईपीएल में इस बार 10 और शिकार के साथ धोनी 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। धोनी ने आईपीएल में कुल 148 कैच और 42 स्टंपिंग की हैं। उनके बाद इस मामले में दिनेश कार्तिक का नाम आता हैं। दिनेश कार्तिक के नाम 174 शिकार दर्ज हैं।

चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़

इसके अलावा धोनी अपने आखिरी आईपीएल में बल्ले से भी बड़ा धमाल करेंगे। धोनी ने चेन्नई के लिए खेलते हुए 202 पारियों में 40.25 की औसत और 139.28 की स्ट्राइक रेट से 4,669 रन बनाए हैं। उनसे आगे इस मामले में सिर्फ सुरेश रैना ही मौजूद हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल करियर में 4,687 रन बनाए हैं। इसका मतलब धोनी इस सीजन में 18 रन बनाने के साथ ही चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वॉड (CSK Full Squad)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

यह भी पढ़ें:

भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार, न्यूजीलैंड को फिर देनी होगी पटखनी

LSG को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ से बाहर हुआ ये तेज़ गेंदबाज़

Tags :
ashwinchennai super kingschennai super kings squadcsk analysiscsk Squadipl 2025MS Dhoni IPL 2025MS Dhoni RECORDSnoor ahmad

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article