नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

"नेहरू से राजनीति नहीं सीखी", राहुल गांधी ने बताया, परिवार से सीखे जीवन के पाठ, जाने क्या बोले

राहुल गांधी ने बताया, कैसे पंडित नेहरू ने परिवार को सिखाए आदर्श लेकिन नहीं दी राजनीतिक ट्रेनिंग
03:33 PM Apr 19, 2025 IST | Rajesh Singhal

Rahul Gandhi :कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सच्चाई के लिए खड़े होना गांधी-नेहरू की परंपरा रही है तथा वह खुद को नेता के रूप में नहीं देखते बल्कि सत्य का साधक मानते हैं। उन्होंने पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ एक पॉडकास्ट में नेहरू की राजनीति, आदर्श, विचार और योगदान के बारे बात की।

नेहरू जी ने हमें राजनीति नहीं सिखाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस संवाद के दौरान अमेरिकी शुल्क से जुड़े विषय का भी उल्लेख किया और दावा किया कि पीएम नरेन्द्र मोदी झुक गए, जबकि नेहरू और इंदिरा ऐसी परिस्थिति में कभी नहीं झुकते। उन्होंने अपने परिवार के राजनीतिक दर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति वास्तव में सत्य के लिए होती है। राहुल गांधी का कहना था,  नेहरू जी ने हमें राजनीति नहीं सिखाई, उन्होंने हमें डर का सामना करना और सच्चाई के लिए खड़ा होना सिखाया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को उत्पीड़न का विरोध करने और अंततः स्वतंत्रता का उदघोष करने का साहस दिया। उनकी सबसे बड़ी विरासत सत्य की उनकी निरंतर खोज में निहित है । एक ऐसा सिद्धांत है जिसने उन सभी चीजों को आकार दिया जिनके लिए वे खड़े थे।

उनके अनुसार, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने कभी खुद को नेता के रूप में नहीं देखा और उनके परिवार का हमेश यही मानना रहा कि राजनीति सच्चाई के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं भी खुद को नेता के रूप में नहीं देखता, बल्कि सत्य का साधक हूं।" कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत को उन स्थितियों का सामना करने की हिम्मत करनी पड़ेगी जो आज उसके सामने है।

आज भयंकर बेरोजगारी है, पूरा आर्थिक तंत्र विफल

राहुल गांधी ने  दावा किया, आज भयंकर बेरोजगारी है, पूरा आर्थिक तंत्र विफल हो चुका है, देश में सद्भाव का अभाव है, यह सच्चाई है, इसे आपको स्वीकार करना पड़ेगा। राहुल गांधी का कहना था कि इस स्थिति से भारत के भविष्य को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी, नेहरू, आंबेडकर, पटेल और बोस ने वास्तव में यही सिखाया कि डर से दोस्ती कैसे करें।

राहुल गांधी ने कहा, महात्मा गांधी एक साम्राज्य के सामने खड़े हुए और उनके पास सच्चाई के अलावा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा, चाहे मैं बिल गेट्स से बात करूं या रामचेत मोची से, मैं उनसे समान जिज्ञासा के साथ मिलता हूं।" राहुल गांधी ने जोर देकर कहा, आज के भारत में, जहां सत्य असुविधाजनक है....मैंने सत्य को अपनी पसंद बना लिया है। मैं इसके लिए खड़ा रहूंगा, चाहे इसकी कोई भी कीमत हो।

 

ये भी पढ़ें:

 

तेजस्वी की तारीफ, पापा नीतीश को वोट! निशांत की ‘गुगली’ से बिहार की सियासत में मच गई हलचल

Akhilesh Yadav: आगरा में रामजी लाल के घर हुए हमले को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, सरकार पर खूब बरसे!

Tags :
congess leader rahul gandhiCongress LegacyCongress MP Rahul GandhiCongress PartyGandhi Family ViewsIndian PoliticsNehru Gandhi FamilyNehru IdeologyNehru Legacy CongressNehru Teachingspandit NehruPolitical Debate Indiarahul gandhiRahul Gandhi SpeechRahul Gandhi statementRahul on NehruValues Not Politicsकांग्रेस पार्टीकांग्रेस विरासतगांधी परिवार की सोचनेहरू की विचारधारानेहरू की विरासतनेहरू की शिक्षाएंनेहरू गांधी परिवारपंडित नेहरूभारत की सियासतभारतीय राजनीतिराजनीति नहीं मूल्यराहुल गांधीराहुल गांधी का बयानराहुल गांधी भाषणराहुल नेहरू पर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article