नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

वसूली केस में जमानत मिलने के बाद, मकोका केस में फिर से गिरफ्तार हुए AAP नेता नरेश बाल्यान!

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को वसूली केस में जमानत मिल गई है, लेकिन मकोका केस में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
06:39 PM Dec 04, 2024 IST | Vibhav Shukla

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को वसूली मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है। लेकिन जैसे ही उन्हें जमानत मिली, दिल्ली पुलिस ने उन्हें मकोका केस में फिर से गिरफ्तार कर लिया। वसूली मामले में कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। इससे पहले उन्हें एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। 30 नवंबर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया था।

बाल्यान के वकील ने क्या कहा?

बुधवार को जब नरेश बाल्यान की पेशी हुई, तो उनके वकील ने कोर्ट में यह दावा किया कि अभियोजन पक्ष के पास ऐसा कोई भी ठोस सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि बाल्यान जमानत मिलने के बाद समाज के लिए खतरा बन सकते हैं। उनका कहना था कि बाल्यान एक पब्लिक सर्वेंट हैं, इसलिए वह कहीं नहीं भाग सकते। वकील ने यह भी कहा कि बाल्यान खुद वसूली के शिकार थे, और उन्होंने जो शिकायत दर्ज कराई थी, उस पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

वकील ने यह भी कहा कि यह पूरा मामला एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि अगर पुलिस ने जांच में कोई लापरवाही की है, तो "भगवान ही हमारे देश को बचाए"। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के पास यह ऑडियो क्लिप 1.5 साल से थी, और अब चुनावों के पास जाकर इसे सामने लाया गया है। वकील ने आगे कहा कि बिना कानूनी प्रक्रिया का पालन किए नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया गया, और यह एक राजनीतिक स्टंट के अलावा कुछ नहीं है।

AAP विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार, गैंगस्टर के साथ ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद एक्शन

नरेश बाल्यान के वकील ने यह भी कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई भी मामला नहीं है, और पुलिस ने बिना नोटिस दिए गिरफ्तारी की है, जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। उनका कहना था कि पुलिस को यह भी नहीं पता कि यह ऑडियो क्लिप असली है या नहीं। उनका आरोप था कि यह गिरफ्तारी सिर्फ नरेश बाल्यान को बदनाम करने और चुनावी प्रचार से रोकने के लिए की गई है। वकील ने यह भी कहा कि "मेरा मुवक्किल एक साधारण सामाजिक कार्यकर्ता है, जो वसूली के पीड़ितों की मदद करता था।"

वसूली मामले की क्या है सच्चाई ?

नरेश बाल्यान और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के बीच एक ऑडियो क्लिप सामने आई, जिसमें दोनों के बीच व्यापारियों से फिरौती वसूलने की योजना पर बात हो रही थी। नंदू इस समय विदेश में है। इस ऑडियो क्लिप को भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जारी किया था। इसमें बाल्यान को वसूली के लिए गैंगस्टर से पैसे मांगते हुए सुना गया।

गौरव भाटिया ने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक वसूली नेटवर्क चला रही है। उनका कहना था कि दिल्ली के व्यापारियों और बिल्डरों से फिरौती वसूली जा रही थी, और आम आदमी पार्टी इसके जरिए पैसे कमा रही है। इसके बाद ही दिल्ली पुलिस ने नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया था।

Tags :
Aam aadmi partyBAILCrime BranchDelhi PoliceextortionGaurav BhatiaMCOCA CaseNaresh BalyanPolitical Stunt

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article