नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

महाराष्ट्र-झारखंड में NDA का दबदबा, इंडिया गठबंधन को झटका; पढ़ें Exit Poll नतीजों पर रिपोर्ट

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन कुछ सर्वेक्षणों ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना भी जताई है।
12:02 AM Nov 21, 2024 IST | Vibhav Shukla

Assembly Election Exit Polls 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल ने इंडिया गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका दिया है। Poll of Polls में दोनों राज्यों में एनडीए (बीजेपी और उसके सहयोगी) की सरकार बनती दिख रही है। इसके अलावा, यूपी उपचुनाव में भी बीजेपी इंडिया गठबंधन पर भारी पड़ती नजर आ रही है। हालांकि, ये सभी अनुमान हैं और असली तस्वीर 23 नवंबर को ही साफ होगी, जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

महाराष्ट्र में इस बार 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ था, जहां महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही थी। यह चुनाव इसलिए भी खास था क्योंकि बीजेपी-कांग्रेस के साथ-साथ इस बार दोफाड़ हुई शिवसेना और एनसीपी के दोनों गुटों के लिए यह अग्निपरीक्षा की तरह था। वहीं, झारखंड में पिछले 24 साल से हर चुनाव में सत्ता बदलती रही है, और सोरेन को उम्मीद थी कि इस बार वो सत्ता में वापसी कर सकते हैं। लेकिन Poll of Polls के मुताबिक, तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है।

महाराष्ट्र का एग्जिट पोल

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति की जीत की भविष्यवाणी की है। एग्जिट पोल्स के अनुसार महायुति को 150 से 160 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े 145 से थोड़ी सी ऊपर है। हालांकि, कई एग्जिट पोल्स में महाराष्ट्र में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना भी जताई गई है। इसका मतलब है कि सत्ता में आने के लिए महायुति या फिर किसी अन्य पार्टी या गठबंधन को सहमति और समर्थन की जरूरत पड़ेगी।

दैनिक भास्कर और लोकशाही मराठी-रुद्र ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई है। इसके मुताबिक, महायुति को 125 से 140 सीटें, जबकि महा विकास अघाड़ी (MVA) को 135 से 150 सीटें मिल सकती हैं। अगर ये सच साबित होता है तो महाराष्ट्र में अन्य पार्टियों के लिए 'किंगमेकर' बनने का मौका हो सकता है।

साथ ही, इलेक्टोरल एज का एग्जिट पोल बिल्कुल अलग दिशा में इशारा कर रहा है। इसने MVA को 150 सीटों के साथ विजेता घोषित किया है, जो महायुति के खिलाफ एक बड़ा उलटफेर हो सकता है।

 

एग्जिट पोल

एनडीए (BJP Allies)

इंडिया (MVA)

अन्य

मैट्रिज 1

150-170

110-130

8-10

चाणक्य स्ट्रैटेजीज

152-160

130-138

6-8

पीपुल्स पल्स

175-195

85-112

7-12

पी-मार्क

137-157

126-146

2-8

पोल डायरी

122-186

69-121

12-29

पोल ऑफ पोल्स

147-173

104-129

5-13

 

इन सभी एग्जिट पोल्स में महायुति को जीत मिलती दिख रही है, लेकिन अगर त्रिशंकु विधानसभा हुई तो सरकार गठन के लिए गठबंधन की राजनीति की भूमिका बढ़ जाएगी।

झारखंड का एग्जिट पोल

झारखंड में एग्जिट पोल्स की स्थिति भी बिल्कुल वैसी ही है। यहां भी कोई स्पष्ट विजेता सामने नहीं आ रहा है। बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन दोनों ही ओर से जोरदार मुकाबला दिख रहा है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज, मैट्रिक्स, और पीपुल्स पल्स ने एनडीए को जीतते हुए दिखाया है। लेकिन एक्सिस माई इंडिया और इलेक्टोरल एज ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को जोरदार बढ़त दी है।

 

एग्जिट पोल

एनडीए (BJP Allies)

इंडिया (JMM-Congress)

मैट्रिज

42-47

25-30

एक्सिस माई इंडिया

25

53

चाणक्य स्ट्रैटेजीज

45-50

35-38

पीपुल्स पल्स

42-48

16-23

पी-मार्क

31-40

31-40

पोल ऑफ पोल्स

37-42

33-38

यहां पर एक दिलचस्प बात यह है कि कुछ एग्जिट पोल्स में भाजपा और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन के बीच बहुत ही करीबी मुकाबला दिखाया गया है, जिससे ये कहना मुश्किल है कि राज्य में सत्ता किसके हाथ में होगी।

क्या हो सकता है उलटफेर?

अब अगर हम इन दोनों राज्यों में सबसे बड़ी उलटफेर की बात करें तो पांच एग्जिट पोल्स जिनमें बदलाव की संभावना ज्यादा है, उनका ध्यान रखना जरूरी है।

1-दैनिक भास्कर का सर्वे: महाराष्ट्र में महायुति को 125-140 सीटें, MVA को 135-150 और अन्य को 20-25 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर यह सच साबित हुआ, तो महाराष्ट्र में अन्य पार्टियां किंगमेकर की भूमिका निभा सकती हैं।

2-झारखंड में दैनिक भास्कर का सर्वे: इसने एनडीए को 37-40, और इंडिया ब्लॉक को 36-39 सीटें देने का अनुमान जताया है। अगर ये आंकड़े सही निकले, तो राज्य में फिर से गठबंधन सरकार बनना मुश्किल होगा।

3-एक्सिस माई इंडिया का अनुमान: इसने झारखंड में इंडिया ब्लॉक की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी की है, जबकि बाकी एग्जिट पोल्स में एनडीए की वापसी देखी जा रही है।

4-पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल: इस सर्वे ने दोनों राज्यों में बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई है। महाराष्ट्र में 175-195 सीटों और झारखंड में 44-53 सीटें दी गई हैं।

इन आंकड़ों से यह साफ है कि दोनों राज्यों में मुकाबला बेहद नजदीकी होगा। नतीजों के बाद ये देखा जाएगा कि कौन सा गठबंधन सत्ता में आता है और किसकी सरकार बनती है।  असली खेल तो वोटों की गिनती के बाद ही शुरू होगा। चाहे महाराष्ट्र हो या झारखंड, यहां हर चीज बदल सकती है, और अगर एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणी गलत साबित हुई तो हमें बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।

 

Tags :
Biggest Upsets in ElectionsbjpBJP Maharashtra JharkhandCongressElection Predictionselection resultsElection Results 2024Election Trends 2024Exit Poll Predictions 2024exit poll resultsexit pollsIndia Alliance ShockJharkhand ElectionsJharkhand Exit Polls 2024JMMJMM Congress JharkhandMaharashtra electionsMaharashtra Exit Polls 2024Maharashtra Jharkhand Assembly ElectionsMaharashtra Jharkhand ElectionsMVAMVA vs NDA MaharashtraNDANDA LeadsPolitics in IndiaPoll of Polls 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article