• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर कब-कौन रहा? देखें राज्य के CM की पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र में अब तक के 27 मुख्यमंत्री कौन रहे?
featured-img

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद, भाजपा ने 132 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, और राज्य की सत्ता पर काबिज हुई। भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस को राज्य का 18वां मुख्यमंत्री चुना गया। फडणवीस ने आज यानी  5 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ एकनाथ शिंदे (शिवसेना) और अजित पवार (एनसीपी) ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह महाराष्ट्र की राजनीति का एक अहम पल था, क्योंकि कई दिनों की माथापच्ची के बाद अंत में फडणवीस के नाम पर मुहर लगी। इतना ही नहीं, फडणवीस का मुख्यमंत्री बनने का सफर भी काफी दिलचस्प है। ये तीसरी बार है जब वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं। इस बार भाजपा और महायुति गठबंधन की सरकार बन रही है।

फडणवीस के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

देवेंद्र फडणवीस ने राजनीति में कई अहम मील के पत्थर तय किए हैं। सबसे पहले, वे महाराष्ट्र में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने थे। उनके नाम पर सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी है। 2019 में उनका दूसरा कार्यकाल केवल चार दिन का था, क्योंकि विधानसभा में बहुमत साबित करने में असफल होने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके पहले, 1963 में पीके सावंत ने केवल 10 दिन मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई थी।

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

फडणवीस महाराष्ट्र के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे। 44 साल की उम्र में उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला। उनका पहला कार्यकाल 2014 में हुआ था, जब भाजपा ने कांग्रेस की लंबे समय से चली आ रही सत्ता को चुनौती दी और जीत हासिल की।

महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता

महाराष्ट्र में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड वसंतराव नाइक के नाम है। उन्होंने 11 साल 77 दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री पद पर काम किया। उनका कार्यकाल 1963 से लेकर 1975 तक था। वो पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया।

इसके अलावा, शरद पवार, जिन्होंने राज्य की राजनीति में एक अहम भूमिका निभाई, वो सबसे युवा मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 38 साल की उम्र में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन, हाल ही में हुए चुनाव में शरद पवार की पार्टी ने महा अघाड़ी गठबंधन के तहत केवल 13 सीटें ही जीतीं।

महाराष्ट्र के सभी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

महाराष्ट्र राज्य के गठन के बाद से कई प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई। राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चह्वाण थे, जिन्होंने 1960 में शपथ ली थी। इसके बाद कई अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री का पद संभाला। नीचे दी गई लिस्ट से हम देख सकते हैं कि किसने कब और कितने समय तक मुख्यमंत्री का पद संभाला:

क्र.सं.मुख्यमंत्रीकार्यकालपार्टी
1यशवंतराव चह्वाण1 मई 1960 से 19 नवंबर 1962भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2मरोतराव कन्नमवार20 नवंबर 1962 से 24 नवंबर 1963भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3पीके सावंत25 नवंबर 1963 से 4 दिसंबर 1963भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4वसंतराव नाइक5 दिसंबर 1963 से 1 मार्च 1967भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5शंकरराव चह्वाण21 फरवरी 1975 से 16 मई 1977भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6वसंतदादा पाटिल17 मई 1977 से 18 जुलाई 1978भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7शरद पवार18 जुलाई 1978 से 17 फरवरी 1980भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Socialist)
8अब्दुल रहमान अंतुले9 जून 1980 से 12 जनवरी 1982भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
9बाबासाहेब भोसले21 जनवरी 1982 से 1 फरवरी 1983भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10वसंतदादा पाटिल2 फरवरी 1983 से 1 जून 1985भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
11शिवाजी राव पाटिल3 जून 1985 से 6 मार्च 1986भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
12शंकरराव चह्वाण12 मार्च 1986 से 26 जून 1988भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
13शरद पवार26 जून 1988 से 25 जून 1991भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
14सुधाकर राव नाइक25 जून 1991 से 22 फरवरी 1993भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
15शरद पवार6 मार्च 1993 से 14 मार्च 1995भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
16मनोहर जोशी14 मार्च 1995 से 31 जनवरी 1999शिव सेना
17नारायण राणे1 फरवरी 1999 से 17 अक्तूबर 1999शिव सेना
18विलासराव देशमुख18 अक्तूबर 1999 से 16 जनवरी 2003भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
19सुशील कुमार शिंदे18 जनवरी 2003 से 30 अक्तूबर 2004भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
20विलासराव देशमुख1 नवंबर 2004 से 4 दिसंबर 2008भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
21अशोक चह्वाण7 नवंबर 2009 से 9 नवंबर 2010भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
22पृथ्वीराज चह्वाण11 नवंबर 2010 से 26 सितंबर 2014भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
23देवेंद्र फडणवीस31 अक्तूबर 2014 से 12 नवंबर 2019भा.ज.पा.
24देवेंद्र फडणवीस23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019भा.ज.पा.
25उद्धव ठाकरे28 नवंबर 2019 से 29 जून 2022शिव सेना
26एकनाथ शिंदे30 जून 2022 से 26 नवंबर 2024शिव सेना (शिंदे गुट)
27देवेंद्र फडणवीस5 दिसम्बर 2024 से शपथ ग्रहणभा.ज.पा. (महायुति गठबंधन)

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज