नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

दिल्ली CM ने किया बड़ा ऐलान, जानें कब तक महिलाओं के खाते में पहुंच जाएंगे 2500 रुपये

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ लेने से पहले महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की! 8 मार्च तक खातों में आएंगे 2500 रुपये।
02:28 PM Feb 20, 2025 IST | Rohit Agrawal

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शपथ लेने से ठीक पहले ही उन्होंने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह राशि भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों में किए गए वादों के तहत दी जाएगी।

8 मार्च तक खाते में पहुंचेगी पहली किस्त: रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने इस घोषणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न का हिस्सा बताते हुए कहा कि "दिल्ली में भाजपा सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त 8 मार्च को ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह तारीख अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाई जाती है, जिससे यह कदम महिलाओं के लिए और भी खास बन गया है।सरकार ने कहा है कि यह योजना सभी पात्र महिलाओं के लिए लागू होगी और आगे भी इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।

APP के 2100 V/S भाजपा के 2500 रुपये

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा दोनों ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था।AAP ने 2100 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की थी। वहीं भाजपा ने 2500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। अब भाजपा सरकार ने इस योजना को लागू करने की घोषणा करके इस मुकाबले में शुरुआती बढ़त जरूर बना ली है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां, महिलाओं को रहेगी बड़ी उम्मीद

चुनावी वादे पूरे करने की शुरुआत

भाजपा ने दिल्ली चुनाव में अपने घोषणापत्र (संकल्प पत्र) में कई बड़े वादे किए थे। इनमें सबसे अहम वादा महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का था। इसके अलावा भाजपा ने गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये, होली और दीवाली पर एक मुफ्त गैस सिलेंडर, और अटल कैंटीन के तहत 5 रुपये में भोजन देने का वादा किया था। इस फैसले के साथ भाजपा सरकार ने अपने घोषणापत्र पर अमल की शुरुआत कर दी है।

दिल्ली चुनाव में किए गए भाजपा के अन्य बड़े वादे

भाजपा ने दिल्ली चुनाव के दौरान महिलाओं और गरीबों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की थी। इनमें शामिल हैं:

Tags :
BJP vs AAP Women SchemeDelhi CM oath ceremonyDelhi Election PromisesDelhi Women Scheme 2500Free Gas Cylinder SchemeModi Women EmpowermentRekha Gupta Announcement

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article