नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Weather Warning: क्रिसमिस पर यलो अलर्ट, देश के कई हिस्सों में बिगड़ा मौसम, जानें कहां होगी बारिश

दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है।
11:50 PM Dec 24, 2024 IST | Shiwani Singh

क्रिसमिस से एक दिन पहले उत्तर भारत में मौसम का मिजाज़ पूही तरह से बदल गया। पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं लगातार ठंड बढ़ा रही हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और यूपी में ठिठुरन बढ़ गई है। इसी बीच मंगलवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम विभाग ने ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है।

क्रिसमस पर कोहरे का यलो अलर्ट

दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है। दिल्ली में तीन दिन लगातार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। दिल्ली में 26 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। इसी तरह 27 दिसंबर को गरज के साथ बारिश हो सकती है। बारिश का यलो अलर्ट जारी रहेगा। 29 और 30 दिसंबर को घने कोहरे का अनुमान है।

हरियाणा में दो दिन तक शीतलहर

हरियाणा के कई इलाकों में सोमवार को बारिश हुई, जिसके कारण ठंड बढ़ गई। यहां दिन में भी तापमान करीब 3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले दो दिन शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं 26 और 27 दिसंबर को फिर से बारिश हो सकती है।

यूपी को 46 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज़ बिल्कुल ही बदल गया। भोर से ही रुक-रुककर बारिश होती रही। दिन भर में भी मौसम ऐसा ही रहा। ठंडी हवाओं के झोंकों से साथ आसमान में घने बादल छाए रहे। ठिठुरन भी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार रात को मैदानी इलाकों में पश्चमी विक्षोभ का असर खत्म होने की बात कही है।

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलकों में कोहरा छाया रहेगा। लखनऊ के लिए अमौसी स्थित मौसम केंद्र से घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 और 26 दिसंबर को बारिश होगी। हालांकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है जो आगे भी जारी रहेगी। 27 और 28 दिसंबर को दूसरा पश्चमी विक्षोभ प्रभावी हो जाएगा। यूपी में कुल मिलाकर 46 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके बाद घना कोहरा छाया रहेगा।

हालांकि इससे किसानों को लाभ होगा। बारिश से किसानों से चेहरे खिल गए हैं। किसानों का कहना है कि इसका रबी की भसरों को लाभ मिलेगा। गेहूं, सरसों, चना, मटर की फसलों को भायदा होगा।

ये भी पढ़ेंः 

Tags :
Christmas Cold WaveChristmas Day WeatherChristmas Weather AlertCold Wave and RainDeteriorating Weather ConditionsFog and Rain Alerthind first newsIMD Weather WarningIMD Yellow Alert NewsNorth India RainfallRain and Snowfall ForecastRain Forecastweather updateWinter Weather AdvisoryYellow Alert on Christmas

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article