नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

दिल्ली में आज महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रूपए, क्या बोली सरकार?

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, और दिल्ली की महिलाएं इस दिन का खास इंतजार कर रही थीं, क्योंकि आज उनके खाते में 2500 रुपये आने वाले हैं।
08:49 AM Mar 08, 2025 IST | Vyom Tiwari

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है (international women day) और दिल्ली की महिलाओं को इस दिन का खास इंतजार था, क्योंकि उनके खातों में 2500 रुपये आने की उम्मीद थी। लेकिन सवाल यह है – क्या आज ही पैसे मिलेंगे?

दरअसल, आज सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें महिला सम्मान योजना पर चर्चा होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में योजना की गाइडलाइन जारी हो सकती है।

इसके बाद जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है, जहां इस योजना की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

बता दें कि बीजेपी ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने पर दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। अब सभी की नजरें इस बैठक और घोषणा पर टिकी हैं।

बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को को मिलेगी पहली किस्त

आज महिला दिवस पर बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को महिला सम्मान योजना की पहली किस्त मिलने वाली है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा सरकार आज ₹2500 की पहली किस्त जारी कर सकती हैं। इस योजना में फिलहाल बीपीएल कार्डधारक महिलाएं ही शामिल हैं, लेकिन आगे चलकर अन्य जरूरतमंद महिलाओं को भी इसका लाभ दिया जा सकता है।

आतिशी ने CM रेखा को लिखी थी चिट्ठी

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी। उन्होंने इसमें याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आएंगे। अब महिला दिवस आने में सिर्फ एक दिन बचा है, और मुझे उम्मीद है कि कल दिल्ली की महिलाओं को उनके मोबाइल पर 2500 रुपये आने का मैसेज जरूर मिलेगा।

कौन सी महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ

इस योजना का फायदा सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगा, जिनकी सालाना आमदनी 2.5 लाख रुपये से कम हो और जो कोई टैक्स नहीं भरती हैं। उनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए, और वे किसी सरकारी नौकरी में न हों या किसी अन्य सरकारी आर्थिक सहायता योजना का लाभ न ले रही हों।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पिछले हफ्ते बताया कि महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मार्च से शुरू होगा। इसके बाद पात्र महिलाओं की लिस्ट बनाई जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद महिला को ₹2500 की आर्थिक मदद देने की प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी कर दी जाए।

महिला सम्मान योजना का क्राइटेरिया

AAP ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

महिला सम्मान योजना को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की रेखा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हाल ही में आप कार्यकर्ताओं ने ईटीओ रेड लाइट पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान फ्लाईओवर पर एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें लिखा था – "महिलाओं को सम्मान कब मिलेगा? सरकार कब उनके खाते में 2500 रुपये भेजेगी? सिर्फ 3 दिन बाकी!"

हालांकि, जैसे ही आप कार्यकर्ता वहां से गए, दिल्ली पुलिस ने तुरंत उस पोस्टर को हटा दिया।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

अगर आप महिला सम्मान योजना के लिए योग्य हैं, तो इसका लाभ पाने के लिए आपको ये दस्तावेज़ देने होंगे।

 

 

यह भी पढ़े:

Tags :
2500 रुपये योजनाCM Rekha GuptaDelhi BPL Women AidDelhi BPL Women PaymentDelhi Women PaymentDelhi Women Schemehappy women's day 2025 imageshappy women's day 2025 wishesinternational women dayinternational women's day 2025 theme posterinternational women's day quotesWomen Empowerment DelhiWomen Samman Yojanawomen's day 2025 imageswomen's day images 2025women's day picturesWomen’s Day Gift DelhiWomen’s Day Schemewomens day datewomens day imagesदिल्ली महिला योजनादिल्ली महिलाओं के लिए योजनामहिला दिवस योजनामहिला सम्मान योजनासीएम रेखा गुप्तासीएम रेखा गुप्ता खबर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article