नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

लालू यादव ने नीतिश कुमार को ऑफर देकर चली है कौन सी राजनीतिक चाल? क्या दोनों पार्टियां 2025 में करेंगी गठबंधन

बिहार में लालू यादव का नीतिश कुमार को खुला ऑफर देने के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। लेकिन सवाल ये है कि क्या नीतिश कुमार जाएंगे वापस?
12:31 AM Jan 03, 2025 IST | Girijansh Gopalan
क्या 2025 चुनाव में लालू और नीतिश दिखेंगे एक साथ।

बिहार की राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से लालू यादव और नीतिश कुमार के नाम की चर्चा एक साथ हो रही है। दरअसल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश को वापस साथ आने का ऑफर दिया है। लालू यादव के इस ऑफर पर बिहार की राजनीति का माहौल गर्म कर दिया है। अब सवाल ये है कि लालू यादव के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मना करने पर भी लालू यादव ने ये ऑफर देकर कौन सी चाल चली है।

लालू का नीतिश को ऑफर

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में वापस आने का ऑफर दिया है। दरअसल नए साल के मौके पर लालू यादव ने नई राजनीतिक चाल चलते हुए कहा है कि उनके दरवाजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए खुले हैं। इतना ही नहीं लालू यादव ने कहा कि वह चाहें तो साथ आ सकते हैं। इसके अलावा लालू यादव ने व्यंग करते हुए ये भी कहा है कि नीतीश कुमार भले ही भाग जाते हैं, लेकिन हमने उन्हें माफ कर दिया है।

क्या नीतिश कुमार बदलेंगे पाला?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को लेकर हमेशा कहा जाता है कि वो कभी भी पाला बदल सकते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतिश कुमार पाला बदलेंगे? बता दें कि लालू यादव के ऑफर का जवाब नीतिश कुमार ने खुद दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव के ऑफर को खारिज कर दिया है। नीतीश कुमार ने लालू यादव के ऑफर को लेकर कहा कि क्या बोल रहे हैं.. छोड़िये न।

लालू क्यों चाहते हैं नीतिश को वापस?

अब लालू यादव के इस ऑफर को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक एक्सपर्ट के मुताबिक ये लालू यादव का बड़ा दांव है। वहीं लालू यादव के करीबी नेताओं के मुताबिक आरजेडी सुप्रीमो इस दांव से एनडीए के भीतर नीतीश की बार्गेनिंग पावर बढ़ाने में जुटे हैं। दरअसल लालू यादव बिहार में बीजेपी को कमजोर रखना चाहते हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि 2025 में नीतिश कुमार के बिना आरजेडी की वापसी मुश्किल है।

क्या नीतिश जा सकते हैं लालू के साथ वापस?

अब सवाल ये है कि क्या नीतिश कुमार 2025 चुनाव से पहले वापस जा सकते हैं। इसको लेकर राजनीतिक विशेज्ञषों का कहना है कि नीतिश कुमार राजनीतिक लाभ और मुख्यमंत्री कुर्सी के लिए पाला बदल भी सकते हैं। लेकिन केंद्र में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तो अभी नीतिश कुमार के पाला बदलने को लेकर कुछ कहना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें:नीतीश और तेजस्वी की मुस्कान में छिपा है बिहार की सियासत का बड़ा उलटफेर?

Tags :
2025 चुनाव में नीतिश कुमार और लालू आएंगे एक साथboth parties will form alliance in 2025CM Nitish will change sidesdiscussion in political corridors of Biharformer Chief Minister and RJD chief Lalu Prasad YadavLalu Yadav's open offer to Nitish KumarNitish Kumar and Lalu will come together in 2025 electionsNitish will leave BJPTejashwi and Nitish Kumar meetतेजस्वी और नीतिश कुमार की मुलाकातदोनों पार्टियां 2025 में करेंगी गठबंधनपूर्व मुख्यमंत्री और राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादवबिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चाबीजेपी का साथ छोड़ेंगे नीतिशलालू यादव का नीतिश कुमार को खुला ऑफरसीएम नीतीश बदलेंगे पाला

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article