Weather Update: दिल्ली में आज से तेज गर्मी, चार राज्यों में बारिश के आसार ! 2 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update: देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कई राज्यों में गर्मी तेज हो रही है, तो कई राज्यों में ठंडी हवाओं ने बढ़ते तापमान की रफ्तार थाम रखी है। (Weather Update) जिससे इन राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अब जल्द ही गर्मी तेज होने वाली है, 2 अप्रैल तक तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। खासतौर से उत्तर पश्चिम भारत में तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं।
उत्तर भारत में हल्की ठंडक
देश में मौसम लगातार रंग बदल रहा है, कभी बादल-बारिश तो कभी धूप और गर्म हवा से कभी सर्दी कभी गर्मी का अहसास हो रहा है। अभी भी कई राज्यों में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चलने से आसपास के राज्यों में हल्की ठंडक बनी हुई है। जबकि दो चार दिन पहले यहां भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। मगर अब ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। खासतौर पर सुबह और रात के समय ठंडक का अहसास हो रहा है।
दिल्ली में आज परवान चढ़ेगी गर्मी
दिल्ली में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे यहां गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास ह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में दिनभर मौसम साफ रहेगा, मगर रात को हल्की धुंध छा सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई है।
2 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ राज्यों में गर्मी और कुछ राज्यों में हल्की ठंडक बनी हुई है। मगर अब मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में अब गर्मी बढ़ने वाली है। खास तौर से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन राज्यों में दो अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का अहसास होगा। वहीं कुछ राज्यों में हल्की बारिश के आसार भी हैं, इनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: नागपुर में मोदी का भव्य स्वागत, RSS मुख्यालय पहुंचे, दीक्षाभूमि को बताया सौभाग्य
यह भी पढ़ें: नया वित्त वर्ष, नए नियम: 1 अप्रैल से आपकी जेब पर पड़ने वाले हैं ये 5 बड़े असर