खाना खाने के तुरंत बाद टहलना हो सकता है नुकसानदायक, जानें वॉक का सही समय
कुछ लोगों को अक्सर आपने देखा होगा कि खाना खाने के तुरंत बाद टहलने के लिए निकल जाते हैं। उनका ऐसा मानना होता है कि ऐसा करने से खाना जल्दी पच जाता है और वजन बढ़ने की समस्या से भी निजात मिलती है। हालांकि, यह बिल्कुल भी सही नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो खाना खाने के तुरंत बाद टहलना सेहत के लिहाज से नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा करने से कई समस्याएं हो सकती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद टहलने से क्या दिक्कत हो सकती है, तो चलिए जानते हैं।
पाचन संबंधी समस्याएं
अधिकतर लोग खाना पचाने के लिए ही खाना खाने के बाद तुरंत टहलने लग जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने से पाचन संबंधी समस्याएं ही सबसे अधिक होती हैं। दरअसल, खाना खाने के तुरंत बाद टहलने से हाथ-पैर में ब्लड फ्लो तेजी के साथ होने लगता है, जिससे पाचन की समस्या हो सकती है। इससे उल्टी, मतली, जी मिचलाना, ऐंठन, पेट दर्द और कब्ज जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।
हार्ट संबंधी समस्याएं
अगर खाना खाने के तुरंत बाद सैर की जाए, तो इससे दिल संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। दरअसल, ऐसा करने से ब्लड फ्लो तेजी से ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। या इससे कम भी हो सकता है। इतना ही नहीं, ऐसा करने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक भी हो सकता है।
सिर में दर्द व चक्कर की समस्या
अगर खाना खाते ही टहला जाए, तो इससे एसिड, उल्टी, सिर में दर्द, चक्कर, अनिद्रा की समस्या और गैस व अपच जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। हालांकि, वॉक करने के लिए खाना खाने के बाद का समय अच्छा होता है, लेकिन खाने के तुरंत बाद यह नुकसानदायक हो सकता है।
खाना खाने के कितने समय बाद करनी चाहिए वॉक?
एक्सपर्ट्स की मानें, तो खाना खाने से कम से कम 20 मिनट के बाद टहलना चाहिए। इससे की तरह के फायदे हो सकते हैं। दरअसल, ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है और यह डायबिटीज से सुरक्षा करता है। आप सुबह और शाम को वॉक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
.