नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Chenab Bridge: अब श्रीनगर तक मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन, 1,315 मीटर ऊंचे चिनाब ब्रिज से गुजरेगी वंदे भारत

अब वंदे भारत ट्रेन जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से गुजरेगी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन।
12:57 PM Apr 12, 2025 IST | Vyom Tiwari

कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल चलाने का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कश्मीर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

ये ट्रेन उधमपुर से श्रीनगर होते हुए बारामूला तक जाएगी। ये पूरा रूट 272 किलोमीटर लंबा है और अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। ट्रेन की शुरुआत श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से होगी।

इस सफर में वंदे भारत एक्सप्रेस चिनाब नदी पर बने शानदार रेल पुल से भी होकर गुज़रेगी। ये चिनाब पुल सिर्फ दो पहाड़ों को जोड़ने वाला पुल नहीं है, बल्कि ये जम्मू-कश्मीर में तरक्की और एक नए दौर की शुरुआत का प्रतीक भी बन चुका है।

भारतिय इंजीनियरों का कमाल 

चिनाब पुल, जो हिमालय जैसे मुश्किल और अस्थिर इलाके में बना है, सिर्फ एक पुल नहीं है, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि है। इसे बनाना आसान नहीं था, लेकिन भारतीय इंजीनियरों ने इसे मुमकिन कर दिखाया। आज दुनियाभर में इसकी चर्चा हो रही है। हर कोई भारतीय इंजीनियरिंग की तारीफ कर रहा है। ये पुल दिखाता है कि हम मुश्किल से मुश्किल काम को भी कर सकते हैं, वो भी अपने दम पर।

1,315 मीटर ऊंचा है पुल 

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बना ये पुल वाकई कमाल का है। ये पुल सलाल बांध के पास है और इसकी ऊंचाई 1,315 मीटर है। इसकी सबसे बड़ी मेहराब 467 मीटर लंबी है और ये 266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवा को भी झेल सकती है।

इस पुल की ऊंचाई इतनी ज़्यादा है कि ये एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। अगर आप कुतुब मीनार को पांच बार एक के ऊपर एक रखें, तब जाकर इसकी ऊंचाई के करीब पहुंचेंगे।

इस पुल को बनाने में 28,000 मैट्रिक टन से भी ज़्यादा स्टील इस्तेमाल हुआ है। भारतीय रेलवे ने पहली बार इस काम के लिए एक खास केबल क्रेन प्रणाली का इस्तेमाल किया।

चिनाब नदी से करीब 359 मीटर ऊपर बना ये पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज माना जाता है।

सुरक्षा के कैसे है इंतजाम?

अब वो दिन दूर नहीं जब कश्मीर घाटी पूरे साल देश के बाकी हिस्सों से रेल के जरिए जुड़ी रहेगी। उधमपुर से बारामूला तक बनने वाली रेल लाइन में कई सुरंगें और पुल शामिल हैं। इन सब पर नजर रखने के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे और सेंसर लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।

इस रूट पर बना चिनाब रेलवे ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है, इतनी मज़बूती से बना है कि यह तेज़ भूकंप को भी झेल सकता है। यह पुल माइन फ्री और ब्लास्ट फ्री ज़ोन में आता है। साथ ही रेलवे पुलिस भी इस ब्रिज पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

कितने रूपए में बना ये पुल?

चिनाब पुल, जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बना हुआ है, जो सलाल डेम के पास स्थित है। यह पुल करीब 1,315 मीटर लंबा है और इसका बीच का आर्क हिस्सा 467 मीटर तक फैला हुआ है। इसकी बनावट इतनी मजबूत और शानदार है कि इसे बनाना इंजीनियरों के लिए एक बड़ी चुनौती थी।

इस पुल को बनाने में लगभग 14,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसकी ऊंचाई और खूबसूरती के कारण यह दुनियाभर में चर्चा में है। इसके डिज़ाइन और तकनीकी काम को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। यह पुल इतना खास है कि अब देश और विदेश से लोग इसे देखने आने लगे हैं।

 

यह भी पढ़े:

Tags :
Chenab Bridge heightChenab Rail Bridgeindian railwaysKashmir Railway LineKatra to Baramulla TrainModi flag off Vande BharatModi Train Inaugurationvande bharat expressVande Bharat train KashmirWorld's Highest Railway Bridgeworld’s highest railway bridge Indiaकटरा से बारामूला ट्रेनकश्मीर ट्रेनचिनाब पुल ऊंचाईचिनाब रेल ब्रिजदुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिजभारतीय रेलवेमोदी उद्घाटनमोदी वंदे भारत हरी झंडीवंदे भारत एक्सप्रेसवंदे भारत कश्मीर ट्रेनसबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article