• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

UPSC Result 2024 Live Update: UPSC ने जारी किया सिविल सर्विसेस का रिजल्ट, शक्ति दुबे ने किया टॉप

UPSC Result 2024 Live Update: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। इसे upsc.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है।
featured-img

UPSC Result 2024 Live Update: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। इसे upsc.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। शक्ति दुबे ने पहली रैंक हासिल की। यूपीएससी ने कुल 1009 चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसमें जनरल कैटेगरी के 335 उम्मीदवार हैं। जबकि, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 109, ओबीसी वर्ग के 318 उम्मीदवार हैं।

यूपीएससी का रिजल्ट जारी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू 17 अप्रैल तक हुए थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत विभिन्न सेवाओं में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। पहले मूल नोटिफिकेशन में 1056 वैकेंसी थी, लेकिन बाद में वैकेंसी बढ़ा दी गई थी।

UPSC 2024 Topper: कौन हैं शक्ति दुबे?

यूपीएससी सीएसई 2024 टॉपर शक्ति दुबे (Who is Shakti Dubey UPSC Topper 2024) ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में पीजी किया है. उन्होंने 2018 से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। शक्ति दुबे के यूपीएससी परीक्षा ऑप्शनल विषय पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस थे (Shakti Dubey AIR 1 UPSC)।

यूपीएससी रिजल्ट 2024 की फाइनल मार्कशीट 15 दिनों बाद upsc.gov.in पर अपलोड की जाएगी। उसके बाद ही चयनित कैंडिडेट्स उसे डाउनलोड कर पाएंगे। यूपीएससी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।

ये हैं टॉप 10 टॉपर

शक्ति दुबे
हर्षिता गोयल
डोंगरे अर्चित पराग
शाह मार्गी चिराग
आकाश गर्ग
कोमल पुनिया
आयुषी बंसल
राजकृष्ण झा
आदित्य विक्रम अग्रवाल
मयंक त्रिपाठी

यह भी पढ़ें:

PM मोदी के कार्यकाल में कैसे बदल गई ब्यूरोक्रेसी? जानिए PMO की पूरी इनसाइड स्टोरी

निशिकांत दुबे के ‘कोर्ट बनाम धर्म’ बयान से सियासी हलचल तेज, BJP ने झाड़ा पल्ला – जानिए कौन क्या बोला?

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज