Ujjain New Train: उज्जैन को मिली नई ट्रेन की सौगात, रंग लाया सांसद का प्रयास!
Ujjain New Train: उज्जैन। सांसद अनिल फिरोजिया के प्रयास से उज्जैन को एक नई सौगात मिली है। अब मुसाफिरों को नई दिल्ली के लिए एक नई मेल एक्सप्रेस सुपर फास्ट ट्रेन की सौगात मिल गई। पूर्व से ही सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से निरन्तर आग्रह किया जा रहा था। आइए पूरी खबर विस्तार से जानते हैं।
उज्जैन से नई दिल्ली के लिए ट्रेन
सांसद द्वारा रेलमंत्री से यह आग्रह किया गया था कि बाबा महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन हेतु दिल्ली और उसके आसपास के हजारों की संख्या में दर्शनार्थी प्रतिदिन उज्जैन आ रहे हैं। पूर्व में संचालित ट्रेनों में यात्रीयों को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। सांसद की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंदौर-नईदिल्ली व्हाया उज्जैन के बीच एक नई ट्रेन की मांग को स्वीकृत किया। साथ ही इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड से आदेश भी जारी कर दिए गए। इस नई ट्रेन की सुविधा क्षेत्र की जनता को बहुत जल्दी प्राप्त होगी।
रोजाना मिलेगी सुविधा
रेलवे बोर्ड ने एक आदेश निकालकर ट्रेन कमांक 20156 / 155 नईदिल्ली डॉ. अम्बेडकर नगर व्हाया कोटा, नागदा, उज्जैन, देवास, इंदौर होकर चलाने की स्वीकृति प्रदान की है। यह ट्रेन अतिशीघ्र प्रांरभ होगी। इस नई रेल सुविधा के प्रारंभ होने से इंदौर, उज्जैन, देवास, नागदा के यात्रियों को नई दिल्ली जाने के लिए प्रतिदिन नई रेल सुविधा प्राप्त होगी। इस नई रेल सुविधा को प्रारंभ करने के लिए उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र की जनता को शीघ्र प्राप्त होने वाली नई सुविधा के लिए बधाई दी है।