हिंदी सिनेमा के वे दिग्गज सितारे जिनका पाकिस्तान में हुआ था जन्म, बाद में परिवार सहित आ गए थे भारत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम न करने पर फिर से मांग तेज हो गई है। इस हमले के बाद इंडिया में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की अपकमिंग फिल्म 'अबीर गुलाल' को बैन कर दिया गया है, जबकि फिल्म की रिलीज में सिर्फ दो हफ्ते ही रह गए थे। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और उनमें से कुछ बंटवारे के पहले तो कुछ बंटवारे के बाद भारत आकर बस गए थे और फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हो गए।
राज कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है राज कपूर का, जो हिंदी सिनेमा की पहली फिल्मी फैमिली से आते हैं। 'शोमैन' के नाम से मशहूर राज कपूर का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। 1930 में उनका परिवार भारत में बस गया था। उनकी सिनेमा की उपलब्धियों के बारे में बात करें, तो उन्हें ‘पद्म भूषण’ और ‘दादासाहेब फाल्के’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सुनील दत्त
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक सुनील दत्त भी पाकिस्तान में जन्मे थे। उनका जन्म नक्का खुर्द गांव में 6 जून 1929 को हुआ था। हालांकि, बाद में वहां से उनका परिवार भारत आ गया था।
अमरीश पुरी
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर खलनायक अमरीश पुरी का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। हालांकि, बाद में उनका परिवार भारत और गया और सिनेमा में अमरीश ने अपनी खास पहचान बनाई।
देव आनंद
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार और सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक रहे देवानंद भी पाकिस्तान के गुरदासपुर में जन्मे थे। हालांकि, उनका परिवार बंटवारे से पहले ही बंबई आकर बस गया था। उन्हें 'पद्म भूषण' और 'दादासाहेब फाल्के पुरस्कार' से नवाजा गया था।
विनोद खन्ना
पाकिस्तान से आए फिल्म स्टार्स की लिस्ट में विनोद खन्ना का नाम भी शामिल है, जिनका जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उनका परिवार बंटवारे के बाद मुंबई आया था।
दिलीप कुमार
अब जब उन सितारों की बात की जा रही है, जो पाकिस्तान से भारत आए तो भला हम दिलीप कुमार को कैसे भूल सकते हैं, जिन्हें बॉलीवुड के 'ट्रेजडी किंग' के तौर पर जाना जाता है। वे भी पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे थे। उनका असली नाम यूसुफ खान था। साल 1930 में उनका परिवार मुंबई आ गया था।
ये भी पढ़ें: