• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Meteorological Department: अप्रैल-जून में बरसेगी आग, मौसम विभाग ने लू को लेकर इन राज्यों को किया अलर्ट!

Meteorological Department: देश के कई राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सामान्य से अधिक गर्मी होने की संभावना जताई।
featured-img

Meteorological Department: देश के कई राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सामान्य से अधिक गर्मी होने की संभावना जताई। आईएमडी के अनुसार, भारत में अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा मध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिन लू चल सकती है।

मौसम विभाग ने चेताया

भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने जानकारी दी है कि अप्रैल से जून तक पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के अलावा भारत के अधिकांश हिस्से में ज्यादातर तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ एरिया में तापमान नॉर्मल रहने की संभावना है। इसके साथ ही ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से ज्यादा रह सकता है। महापात्रा ने बताया कि अप्रैल से जून तक उत्तर-पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी एरिया में सामान्य से दो चार दिन अधिक लू चलने की संभावना है। बता दें कि भारत में अप्रैल से जून तक चार से सात दिन तक लू चलती है।

इन राज्यों में लू का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिन लू चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित कुछ राज्यों में इस दौरान 11 दिन लू चलने की संभावना है। महापात्रा के अनुसार, देश के ज्यादातर भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। बता दें कि पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने राज्यों से इस बारे में जांच करने के लिए कहा था। जिससे कि लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

Meteorological Department

लू ने मचाया था हाहाकार

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते साल भारत में भयंकर गर्मी पड़ी थी। देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी के दौरान लू लगने के 41,789 मामले आए थे। इस दौरान लू लगने एवं गर्म मौसम संबंधी रोगों से 143 लोगों की मौत हुई थी। गर्मियों में करीब 10 फीसदी बिजली की मांग में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल महीने में सामान्य बारिश की संभावना है। यह 39.2 मिलीमीटर दीर्घकालिक औसत का 88 से 112 फीसदी है। कई इलाकों में सामान्य और इससे अधिक बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में अप्रैल महीने में बाढ़ भी आ सकती है।

ये भी पढ़ें :

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज