नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

तेलंगाना टनल हादसे में लोगों को बचाने की कोशिश जारी, जानें किस राज्य के कितने आदमी

तेलंगाना सरकार सेना, NDRF और सुरंग विशेषज्ञों की मदद से आठ लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है, जो सुरंग गिरने की वजह से अंदर फंसे हुए हैं।
09:54 AM Feb 24, 2025 IST | Vyom Tiwari

तेलंगाना में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग में फंसे 8 मजदूरों को बचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। ये मजदूर पिछले तीन दिनों से सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं, और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उन्हें कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। शनिवार को इस निर्माणाधीन सुरंग की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे ये मजदूर अंदर फंस गए। अब सवाल ये है कि इन फंसे हुए मजदूरों का ताल्लुक भारत के किन-किन राज्यों से है?

जानें किस राज्य के कितने लोग  

• मनोज कुमार (प्रोजेक्ट इंजीनियर)- उत्तर प्रदेश

• श्रीनिवास (फील्ड इंजीनियर)- उत्तर प्रदेश

• संदीप साहू (श्रमिक)- झारखंड

• जातक (श्रमिक)- झारखंड

• संतोष साहू (श्रमिक)- झारखंड

• अनुज साहू (श्रमिक)- झारखंड

• सनी सिंह (श्रमिक)- जम्मू-कश्मीर

• गुरप्रीत सिंह (श्रमिक) – पंजाब

कब हुई थी ये घटना?

उत्तराखंड की एक सुरंग में दो इंजीनियर और चार मजदूर फंसे हुए हैं। यह हादसा शनिवार को तब हुआ, जब कुछ मजदूर सुरंग के अंदर काम कर रहे थे। अचानक, सुरंग के करीब 13-14 किलोमीटर अंदर छत का एक हिस्सा गिर गया। इस दुर्घटना में कुछ मजदूर घायल भी हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

अब बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है और फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है। कल बचाव दल ने घटनास्थल का जायजा लिया, लेकिन वे सुरंग के अंदर नहीं जा सके और वापस लौट आए। फिलहाल, राहत कार्य जारी है।

इन 8 जिंदगियों को बचाने में लगे है सेना के जवान 

तेलंगाना सरकार सेना, नौसेना, एनडीआरएफ और सुरंग विशेषज्ञों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही है। एसएलबीसी परियोजना में सुरंग का एक हिस्सा गिरने से आठ लोग अंदर फंस गए हैं। कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी को बाहर निकाल लिया जाएगा।

 

 

यह भी पढ़े:

Tags :
SLBC tunnel collapseSrisailam tunnel rescueTelangana rescue operationTelangana tunnel accidenttrapped workers Telanganaएसएलबीसी सुरंग दुर्घटनातेलंगाना रेस्क्यू ऑपरेशनतेलंगाना सुरंग हादसाश्रीशैलम सुरंग बचावसुरंग में फंसे मजदूर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article