नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Stock Market: सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी में भी तेजी बरकरार ! आज कैसा रहा स्टॉक मार्केट ?

शेयर मार्केट में गुरुवार को भी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में 317 अंक का उछाल रहा। निफ्टी में भी 105 अंक की तेजी रही।
06:23 PM Mar 27, 2025 IST | Vivek Chaturvedi

Stock Market: भारतीय स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार है। आज गुरुवार को भी सेंसेक्स में उछाल देखने को मिला, तो निफ्टी की तेजी भी बरकरार बनी हुई है। (Stock Market) आज सेंसेक्स 317 अंक बढ़कर 77,606 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी में 105 अंक की तेजी देखने को मिली। निफ्टी 23,591 पर बंद हुआ। स्टॉक मार्केट में बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप गेनर्स बने। जबकि कुछ कंपनियों में गिरावट देखने को मिली।

कल गिरावट, आज संभला बाजार

भारत का स्टॉक मार्केट गुरुवार को भी अच्छा रहा। पिछले सात-आठ दिनों से शेयर मार्केट में काफी बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि कल बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में कुछ गिरावट देखने को मिली। मगर आज गुरुवार को बाजार फिर संभल गया। आज गुरुवार को सेंसेक्स 317 अंक बढ़कर 77,606 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी में भी 105 अंक की तेजी देखने को मिली। निफ्टी 23,591 पर बंद हुआ। जबकि बुधवार को मार्केट में कुछ गिरावट रही। जिसकी वजह से कल सेंसेक्स 728 अंक नीचे 77,288 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 181 अंक की गिरावट रही, निफ्टी 23,486 पर बंद हुआ।

अमेरिकी टैरिफ का भारत पर असर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ प्लान का असर भारत पर भी दिखाई दे रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को विदेशों से आयात होने वाली कारों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही थी। जिसका असर भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर गुरुवार को दिखा। गुरुवार को कार बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर में कुछ गिरावट देखने को मिली। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी के शेयर में गिरावट अमेरिकी टैरिफ का असर है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट का दौर !

भारतीय शेयर मार्केट भले ही बढ़ रहा हो, मगर ग्लोबल मार्केट में गिरावट का दौर चल रहा है। 26 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.31% नीचे 42,454 बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 2.04%और S&P 500 इंडेक्‍स में 1.12% की गिरावट रही। एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.93% की गिरावट रही। इधर, इस बीच विदेशी निवेशकों की खरीददारी जारी है। 26 मार्च को विदेशी निवेशकों ने 2,240.55 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि घरेलू निवेशकों ने 696.37 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

यह भी पढ़ें: Rich List: एलन मस्क दुनिया में सबसे अमीर, मुकेश अंबानी को घाटा ! दुनियाभर में क्यों हुई रोशनी नादर की चर्चा ?

यह भी पढ़ें: Credit Card: क्या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं आप ? एक अप्रैल से बदल जाएंगे नियम

Tags :
adani share price todaybank stocksIndian Share Market NewsShare Marketstock marketTata Motors Share Priceशेयर मार्केटस्टॉक मार्केटस्टॉक मार्केट निवेश टिप्स

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article