नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए मची भगदड़, 15 की मौत और 10 घायल, रेलवे ने कहा- ‘स्थिति नियंत्रण में’

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के कारण 15 लोगों की मौत हो गई है, वहीं दर्जनों लोग घायल हैं। ये सभी यात्री महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने आए थे।
11:43 PM Feb 15, 2025 IST | Girijansh Gopalan

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक भयावह घटना हुई। प्रयागराज जाने के लिए उमड़ी भीड़ के बीच भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए हैं। लोकनायक अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

क्या था पूरा मामला?

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों में सवार होने पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14, 15 और 16 पर भारी भीड़ जमा हो गई। ज्यादातर लोगों के पास टिकट नहीं था, जिसके चलते लोग बिना टिकट ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। भीड़ के दबाव में कई लोग बेहोश हो गए और कुछ लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि स्टेशन पर कोई व्यवस्था नहीं थी और अचानक से भीड़ बढ़ने के बाद हालात बेकाबू हो गए।

 

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने इस घटना के बाद एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। उन्होंने कहा कि अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं, जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।"

 

15 लोगों की मौत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए  हैं। यह जानकारी लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में इमरजेंसी विभाग की प्रमुख रितु सक्सेना ने दी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलएनजेपी अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अभी भी एंबुलेंस का आना जाना लगा हुआ है।

 

रेल मंत्री ने क्या कहा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करके स्थिति पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अचानक भीड़ को हटाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।"

 

दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक कॉल मिली, जिसमें भगदड़ जैसी स्थिति की जानकारी दी गई। इसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दिल्ली पुलिस ने भी कहा कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी और करीब 10 लोग घायल हैं।

उत्तर रेलवे ने क्या कहा?

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने इस घटना को भगदड़ बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कोई भगदड़ नहीं है। यह महज एक अफवाह है। उत्तर रेलवे प्रयागराज के लिए दो नियोजित विशेष ट्रेनें चला रहा था। पुलिस मौके पर है और स्थिति नियंत्रण में है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।"

यात्रियों ने क्या कहा?

घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर सवाल उठाए। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर कोई व्यवस्था नहीं थी और अचानक से भीड़ बढ़ने के बाद हालात बेकाबू हो गए। कई यात्रियों ने बताया कि वे ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भीड़ के चलते वे ऐसा नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें:महाकुंभ में फिर भड़की आग, सेक्टर 18-19 के बीच दर्जनभर टेंट जलकर हुए राख

Tags :
Ashwini VaishnavCrowd DisasterDelhi PoliceFire ServicesHuge crowd at New Delhi Railway StationMahakumbhMahakumbh crowdNew Delhi Railway Stationnumber of passengers increasedPlatform CrowdPrayagraj Trainrailway ministerrailway safetyRPFStampede at New Delhi Railway Stationtrain accidentनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर भगदड़महाकुंभमहाकुंभ भीड़यात्रियों की संख्या बढ़ी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article