नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Shubman Gill IPL Record: शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में किया ये कारनामा

Shubman Gill IPL Record: टीम इंडिया में बतौर ओपनर अपना स्थान पक्का कर चुके शुभमन गिल आईपीएल में भी अपनी चमक बिखेर रहे है। आईपीएल बार आईपीएल में हार्दिक पंड्या के मुंबई में जाने से गिल को गुजरात की कमान...
02:46 PM Apr 11, 2024 IST | surya soni

Shubman Gill IPL Record: टीम इंडिया में बतौर ओपनर अपना स्थान पक्का कर चुके शुभमन गिल आईपीएल में भी अपनी चमक बिखेर रहे है। आईपीएल बार आईपीएल में हार्दिक पंड्या के मुंबई में जाने से गिल को गुजरात की कमान मिली है। लेकिन उनका बल्ला हमेशा की तरह रन बरसा रहा है। आईपीएल में बुधवार को राजस्थान और गुजरात के बीच हुए मुकाबले में शुभमन गिल (Shubman Gill IPL Record) ने बड़ा धमाका करते हुए एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने में आईपीएल में विराट कोहली को पीछे छोड़ ये उपलब्धि हासिल की है।

सबसे कम उम्र में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड:

आईपीएल करियर में शुभमन गिल ने कई बड़ी पारियां खेली है। पिछले कई सीजन से वो बतौर ओपनर बल्लेबाज़ आईपीएल में खेल रहे है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए विराट कोहली को एक रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया। शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम उम्र में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले इस रिकॉर्ड पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली का कब्जा था।

महज 24 साल, 215 दिन की उम्र में बनाया रिकॉर्ड:

आईपीएल में शुभमन गिल लगातार तीसरे सीजन में गुजरात जाइंट्स के साथ जुड़े हुए है। राजस्थान के खिलाफ मैच में गिल ने अपने आईपीएल करियर में 3 हज़ार रन पूरे कर लिए। शुभमन गिल ने आईपीएल में अब तक 94 पारियां खेली है। अगर उम्र की बात करें तो उन्होंने महज 24 साल, 215 दिन की उम्र में ये ख़ास उपलब्धि हासिल की। इससे पहले आईपीएल में उम्र के लिहाज से ये रिकॉर्ड कोहली के नाम था। कोहली ने ने 26 साल 186 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था।

ऑरेंज कैप की रेस में गिल:

इस साल भी शुभमन गिल के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। आईपीएल 2024 में वो ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। इस समय आईपीएल 2024 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में आरसीबी के विराट कोहली पहले स्थान पर बने हुए हैं। विराट कोहली आईपीएल 2024 में 316 रन बना चुके हैं। जबकि इस सूची में राजस्थान के रियान पराग 261 रनों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। शुभमन गिल भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। शुभमन गिल 255 रन बना चुके हैं। गुजरात जाइंट्स के कप्तान ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं।

सबसे कम उम्र में 3 हज़ार रन बनाने वाले बल्लेबाज़:

1. शुभमन गिल: 24 साल, 215 दिन
2. विराट कोहली: 26 साल 186 दिन
3. संजू सैमसन: 26 साल, 320 दिन
4. सुरेश रैना: 27 साल, 161 दिन
5. रोहित शर्मा: 27 साल, 343 दिन

ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल पंड्या के साथ हुआ धोखा, सौतेले भाई ने लगाया करोड़ों का चूना

Tags :
IPL 2024 Orange Capipl 2024 recordsipl 2024 records hindi newsIPL HINDI NEWSIPL Recordsrohit sharmaSanju Samsonshubman gillSuresh Rainavirat kohliVirat Kohli Orange CapYoungest to reach 3000 IPL runs

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article