नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

‘महिलाओं को एक मर्डर करने की मिले छूट…’, महिला नेता ने क्यों कर डाली यह अजब मांग?

NCP नेता रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और 'एक हत्या की छूट' देने की मांग की।
02:13 PM Mar 09, 2025 IST | Rohit Agrawal

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर NCP (शरद पवार गुट) की महिला शाखा की नेता रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को एक विवादास्पद पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने महिलाओं को "एक हत्या की छूट" (Women are allowed to commit one murder) देने की मांग की है। यह मांग महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार (Atrocities against women) और अपराधों को देखते हुए की गई है। रोहिणी खडसे महाराष्ट्र के एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं और जलगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की अध्यक्ष भी हैं।

राष्ट्रपति के नाम पत्र में रोहिणी ने क्या लिखा?

रोहिणी खडसे ने अपने पत्र में कहा कि भारत में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि देश की आर्थिक राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो पूरे देश की स्थिति क्या होगी? उन्होंने कहा, "महिलाएं दमनकारी मानसिकता, बलात्कारी प्रवृत्ति और लचर कानून व्यवस्था को खत्म करना चाहती हैं।"

रोहिणी ने अपने पत्र में यह भी कहा कि वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू सर्वे के अनुसार, भारत महिलाओं की सुरक्षा के मामले में एशिया का सबसे असुरक्षित देश है। इस रिपोर्ट में महिलाओं के अपहरण, गुमशुदगी, घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर अपराधों की जानकारी दी गई है। ऐसे में उन्होंने महिलाओं की ओर से यह मांग की कि उन्हें "एक हत्या की छूट" दी जाए, ताकि वे अपने खिलाफ होने वाले अत्याचारों का मुकाबला कर सकें।

ऐतिहासिक योद्धाओं का भी किया जिक्र

रोहिणी खडसे ने अपने पत्र में ऐतिहासिक योद्धाओं का जिक्र करते हुए कहा, "जब महारानी तारा रानी और अहिल्या देवी होल्कर ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे, तो हम समाज सुधार के लिए पीछे क्यों रहें?" उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त होना चाहिए और उन्हें इसके लिए कानूनी अधिकार मिलने चाहिए।

कौन हैं रोहिणी खडसे?

रोहिणी खडसे महाराष्ट्र के जलगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की अध्यक्ष हैं। वे NCP नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं। एकनाथ खडसे ने साल 2020 में पार्टी में नजरंदाजगी का आरोप लगाते हुए BJP छोड़ दी थी और 2024 में राजनीतिक तौर पर संन्यास ले लिया था। रोहिणी खडसे ने अपने पत्र के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर चिंता जताई है और इसके समाधान के लिए एक कड़ा कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:

मैं गोरखपुर जाने के लिए ज्यादा उत्सुक हूं… BJP में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सीएम योगी ने क्या कहा?

हिंदुओं के मंदिरों को क्यों गिराया करता था औरंगजेब? इस इतिहासकार ने बता दिया सब कुछ!

 

Tags :
maharashtra-politics-NCP ControversyPresident MurmuRohini KhadseWomen EmpowermentWomen's Safety

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article