नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

दोस्तों से रेप करवाता है पति, वीडियो कॉल पर रहता है लाइव...रेप पीड़िता की बातें सुनकर उड़ जाएंगे होश

बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने अपने पति पर उसका ब्लैकमेल करके उसका रेप कराने का आरोप लगाया है।
12:47 PM Jan 11, 2025 IST | Girijansh Gopalan
पति बीते 3 साल से दोस्तों से करवा रहा है रेप।

दोस्तों से रेप करवाता है पति, वीडियो कॉल पर देखता है लाइव.... ये लाइन सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। ये कोई फिल्म की स्टोरी नहीं है, बल्कि यूपी के बुलंदशहर का मामला है। महिला की शिकायत दर्ज करते हुए यूपी पुलिस भी चौंक गई है। दरअसल एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुलंदशहर पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला ने इंसाफ के लिए पुलिस से लगाई गुहार

बुलंदशहर की एक पीड़ित महिला ने पुलिस से अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि उसका पति रुपयों के बदले अपने दोस्तों को पिछले लगभग तीन सालों से उसके साथ रेप करवा रहा था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति अपने दोस्तों से कहा कि तुम मेरी पत्नी से शारिरिक संबंध बनाओ और साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बनाओ।

आरोपी पति सऊदी से करता था वीडियो कॉल

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति सऊदी अरब में काम करता है। सऊदी से ही वो अपनी पत्नी से उसके दोस्तों के साथ शारिरिक संबंध बनाने के लिए कहता और दबाव बनाता था। इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि वह अब एक महीने की गर्भवती है। उसने बताया कि पति सऊदी अरब में ऑटोमोबाइल मैकेनिक के रूप में काम करता है, वो साल में एक या दो बार घर आता है।

इस कपल ने 2010 में की थी शादी

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर वालों ने 2010 में बुलंदशहर के गुलावठी के रहने वाले युवक से शादी करवाई थी, जिससे उसके चार बच्चे पैदा हुए हैं। जिसमें एक लड़के की उम्र 13 साल, दूसरे लड़के की उम्र 3 साल है, जबकि दो लड़कियां जिनकी उम्र 11 और 7 साल है।

तीन साल से रेप करवा रहा है पति

पीड़ित महिला ने पुलिस से बताया है कि जब लगभग तीन साल पहले उसका पति घर आया था, तो उसने अपने दो दोस्तों के साथ उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था। इस दौरान जब पीड़ित महिला ने इस बात का विरोध किया था, तो उसके पति ने कहा था कि यह मेरे दोस्त हैं और ये मुझे पैसा देते हैं। उसने पत्नी पर दबाव बनाकर कहा कि यह जैसा कहते हैं, वैसा करने दो। इतना ही नहीं उस शख्स ने ये भी कहा था कि अगर मना किया, तो तुझे तलाक देकर छोड़ दूंगा। इसके बाद उसके दोस्तों ने जबरन बलात्कार किया था।

वीडियो बनवाकर करता था ब्लैकमेल

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने अपने दोस्तों से कहकर उसकी अश्लील वीडियो बनवा ली थी। इस वीडियो के जरिए ही महिला को ब्लैकमेल करके उसके पति के दोस्त जबरन बलात्कार करते थे। इतना ही नहीं उसके दोस्तों ने धमकी दी थी कि अगर उनकी बात नहीं मानी जाएगी, तो उनकी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति के दोस्त उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाते और उसकी वीडियो बनाकर उसके पति को भेज दिया करते थे। पीड़ित महिला ने पुलिस इंसाफ दिलाने के लिए गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर बुलंदशहर के एएसपी ऋजुल ने बताया है कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला ने ऐसे आरोप लगाए है, जिसकी लिखित में तहरीर भी प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़ें:गूगल मैप्स ने असम पुलिस को भेजा नागालैंड, बदमाश समझकर लोगों ने की पिटाई

Tags :
case of Bulandshahr in UPHusband gets friends rapedhusband lives in Saudi ArabiaPolice actionRape victimserious allegations against husbandStory of victim's familyUP Police also shockedwatches live on video callwoman appeals to police for justiceyour soul will trembleआपकी रूह कांप जाएगीदोस्तों से रेप करवाता है पतिपति पर गंभीर आरोपपीड़ित परिवार की दास्तानपुलिस की कार्रवाईमहिला ने इंसाफ के लिए पुलिस से लगाई गुहारयूपी के बुलंदशहर का मामलायूपी पुलिस भी चौंक गईरेप पीड़ितावीडियो कॉल पर देखता है लाइवसुऊदी रहता है पति

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article