नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ramnavami Utsav Jodhpur : रामनवमी पर जोधपुर में 350 झांकियों की शोभायात्रा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने की पूजा

Ramnavami Utsav Jodhpur : जोधपुर। रामनवमी पर इस बार अवध से राजस्थान तक अभूतपूर्व उल्लास देखने को मिला। अयोध्या में शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम के मस्तक पर सूर्यदेव ने अपनी किरणों से तिलक किया, तो राजस्थान में भी जगह-जगह...
04:32 PM Apr 17, 2024 IST | Vivek Chaturvedi

Ramnavami Utsav Jodhpur : जोधपुर। रामनवमी पर इस बार अवध से राजस्थान तक अभूतपूर्व उल्लास देखने को मिला। अयोध्या में शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम के मस्तक पर सूर्यदेव ने अपनी किरणों से तिलक किया, तो राजस्थान में भी जगह-जगह शोभायात्रा के साथ रामनवमी का उत्सव मनाया गया। यहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी लोगों के साथ रामजी की पूजा-अर्चना करते नजर आए।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने की रामजी की पूजा

जोधपुर में रामनवमी पर 350 झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसे देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शोभायात्रा में पहुंचे और अपनी पत्नी के साथ रामलला की पूजा अर्चना की।

अयोध्या के कारीगरों ने बनाई पोशाक

रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में अखाड़ेबाजों के हैरतअंगेज करतब भी देखने को मिले। तो झांकियों के जरिए सामाजिक संदेश भी दिया गया। शोभायात्रा में महाकाल की झांकी सबके आकर्षण का केंद्र रही, तो राम परिवार की झांकी ने भी सबका मन मोहा। खास बात ये है कि इस राम परिवार की पोशाक अयोध्या के कारीगरों ने तैयार की। ऐसे में जोधपुर का अयोध्या कनेक्शन भी लोगों को खूब पसंद आया।

यह भी पढ़ें : RamNavami Utsav 2024 :  रामनवमी पर ऐतिहासिक उल्लास…सूर्यदेव ने किया श्रीराम के मस्तक पर तिलक, जानें पूजा का मुहूर्त

शोभायात्रा से धर्ममय हुई ब्लू सिटी

जोधपुर में रामनवमी की शोभायात्रा घंटाघर से शुरू हुई...इसके बाद त्रिपोलिया मार्केट, कुंज बिहारी मंदिर, राखी हाउस, सर्राफा बाजार से खांडा फालसा, जालोर गेट चौराहे होते हुए शोभायात्रा सत्संग भवन तक पहुंची।

यह भी पढ़ें : UPSC Exam 2023 Result : सिविल सर्विसेज रिजल्ट में आदित्य टॉपर, टॉप 20 में यूपी के 8, राजस्थान का एक कैंडिडेट

केंद्रीय मंत्री ने की मतदान की अपील

शोभायात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस बार रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। ऐसे मे पूरे देश में रामनवमी का ऐतिहासिक उल्लास देखने को मिल रहा है। उन्होंने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए लोग मतदान अवश्य करें। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा भारत को विकसित देश बनाने के साथ रामराज्य के संकल्प को पूरा करने के लिए चुनाव मैदान में है। सभी मतदाता देश के विकास के लिए मत की आहुति जरुर प्रदान करें।

यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 : 102 सीटों पर वोटिंग का काउंटडाउन, आज शाम 6 बजे थमेगा प्रचार, यह पाबंदी भी !

Tags :
2024 loksabha electionjodhpur newsRam JanmotsavRamnavami ShobhayatraRamnavami ShobhaYatra 2024 JodhpurRamnavami Utsav 2024Union Minister Gajendra Singh Shekhawat

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article